बंदर पकड़ो, हमें बचाओ के नारे के साथ बच्चों और महिलाओं ने किया प्रदर्शन

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। समस्या निवारण समिति की ओर से रविवार को भगवान गौतम बुद्ध पार्क एडीए कालोनी सासनी गेट अलीगढ़ में अत्यधिक बंदर होने की समस्या के विरोध में बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:52 PM (IST)
बंदर पकड़ो, हमें बचाओ के नारे के साथ बच्चों और महिलाओं ने किया प्रदर्शन
शनिवार को बच्चों एवं महिलाओं ने हाथ में बंदर पकड़ो, हमें बचाओ के कागजों के साथ अपना रोष प्रदर्शन किया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। समस्या निवारण समिति की ओर से रविवार को भगवान गौतम बुद्ध पार्क, एडीए कालोनी, सासनी गेट, अलीगढ़ में अत्यधिक बंदर होने की समस्या के विरोध में बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों बच्चों एवं महिलाओं ने हाथ में बंदर पकड़ो, हमें बचाओ के कागजों के साथ अपना रोष प्रदर्शन किया।

बंदरों के चलते लोग घरों में कैद

समस्या निर्माण समिति के संरक्षक मनोज सक्सेना ने कहा कि भले ही वह आदर्श नगर हो, आरके पुरम हो, एडीओ कॉलोनी हो, पंच नगरी हो, पला साहिबाबाद हो या सासनी गेट का कोई भी क्षेत्र हो, सभी जगह अत्यधिक बंदर होने के कारण लोग अपने घरों में बंद होने के मजबूर हैं। बंदरों का आतंक इतना ज्यादा है कि अब तक बंदर 100 से अधिक बच्चों, महिलाओं एवं लोगों को काट चुके हैं। तीन मौतें तो सिर्फ बंदरों के काटने की वजह से ही हो चुकी हैं। बंदरों के कारण क्षेत्र में एक्सीडेंट होना रोजाना का विषय हो गया है। इस मौके पर समस्या निवारण समिति संयोजक प्रवीर सक्सेना ने कहा कि आलम यह है कि एडीए कॉलोनी के क्षेत्र में करीब 15 पार्क है जिसमें रोजाना हजारों लोग टहलते हैं लेकिन बंदरों का आतंक इतना ज्यादा है कि जब सुबह लोग टहलने आते हैं, तब बंदरों के हुजूम इन पार्कों में बैठे होते हैं। जो बड़े बुजुर्ग टहल कर अपनी सेहत में वृद्धि करते हैं, आज टहल नहीं पा रहे हैं। महिलाएं अपने घरों के कामों को नहीं कर पा रही हैं। महिलाए आज घर के कपड़ों को भी छत पर नहीं सूखा पा रही हैं। ऐसी दयनीय स्थिति क्षेत्र के लोगों की बनी हुई है और नगर निगम एवं जिला प्रशासन आंखें मूंद कर सो रहा है।

मीडिया प्रभारी ने बच्‍चों का आभार जताया

समिति के मीडिया प्रभारी अनुपम सक्सैना अन्नू ने सभी मौजूद बच्चों महिलाओं एवं लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अनूप सक्सेना, गोविंद सक्सेना, गौरी पाठक, रूद्र प्रताप सिंह, तुषार सक्सेना, मनोज पाल सिंह,संतोष शर्मा, आशु पंडित, अजय सक्सेना, सोनू वर्मा, मनीष शर्मा, चिंटू ठाकुर, संजय वर्मा, कमलेश उपाध्याय, रेनू गुप्ता, वंदना वार्ष्णेय, सीता माहोर, कमलेश माहौर, प्रमोद माहौर, आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी