अलीगढ़ में आज 52 केंद्रों पर लगेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला

इनमें सुबह 10 बजे से मरीजों की जांच कर दवा दी जाएंगी। उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:13 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:13 PM (IST)
अलीगढ़ में आज 52 केंद्रों पर लगेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला
अलीगढ़ में आज 52 केंद्रों पर लगेगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जनपद में रविवार को नगरीय व ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। इनमें सुबह 10 बजे से मरीजों की जांच कर दवा दी जाएंगी। उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। यह शिविर शाम चार बजे तक चलेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आनंद उपाध्याय ने कहा कि मेले में निश्शुल्क स्वास्थ्य सेवा दी जाएंगी। चिकित्सा अधीक्षकों को मेले की तैयारी के निर्देश दे दिए गए हैं। नियमानुसार, मेले में ड्यूटी देने वाले चिकित्सकों को रविवार के स्थान पर शुक्रवार व शनिवार को अवकाश की पूर्ति की गई है। मेलों के प्रवेश द्वार पर पल्स आक्सीमीटर व थर्मल स्क्रीनिग की व्यवस्था की जाएगी। कोविड हेल्प डेस्क अलग से होगी। मेला परिसर में शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए दो-दो गज की दूरी पर लाभार्थियों के खड़े या बैठाने की व्यवस्था रहेगी। मेला परिसर में मास्क, गमछा, दुपट्टा पहने व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। मेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि मेले में चिह्नित गंभीर रोगियों को जिला चिकित्सालय में समुचित उपचार के लिए भेजा जाएगा। उन्हें सरकारी एंबूलेंस उपलब्ध कराए जाएगी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी सिंह ने बताया कि मेले में आई गर्भवती महिलाओं की निश्शुल्क जांच की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन की सामग्री उपलब्ध कराई गई है। बच्चों में बुखार, डायरिया, निमोनिया की रोकथाम, बचाव व उपचार की जानकारी, पूर्ण टीकाकरण आदि की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अन्य जानकारी भी दी जाएगी। जनता को इस आयोजन का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। यहां सभी तरह की सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जरूरतमंद लोगों को अस्पतालों में नहीं भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।

chat bot
आपका साथी