अलीगढ़ के कंचन हत्याकांड में बेटे समेत सभी लोगों पर आरोप तय

क्वार्सी थाना क्षेत्र के सरोज नगर में हुई थी घटना।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 02:17 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 02:17 AM (IST)
अलीगढ़ के कंचन हत्याकांड में बेटे समेत सभी लोगों पर आरोप तय
अलीगढ़ के कंचन हत्याकांड में बेटे समेत सभी लोगों पर आरोप तय

जासं, अलीगढ़ : क्वार्सी थाना क्षेत्र के सरोज नगर में हुए कंचन हत्याकांड हत्या के मामले में एडीजे प्रथम शाहिज रजा की कोर्ट में शनिवार को आरोपित बेटे समेत चारों लोगों पर आरोप तय किए गए। मामले में अब गवाही शुरू होगी, जिसके लिए 10 नवंबर की तारीख नियत की गई है। इधर, आरोपित बेटे की पत्नी सोनम ने खुद के साथ सहेली शेहजल को निर्दोष बताते हुए आरोप तय न करने को लेकर याचिका दायर की थी, जो खारिज कर दी गई। क्वार्सी थाना क्षेत्र के सरोज नगर गली नंबर दो निवासी कुलदीप वर्मा के घर में फरवरी 2021 में दिनदहाड़े लूट हुई थी। बदमाशों ने उनकी पत्नी कंचन वर्मा की हत्या कर दी। यह हत्या कंचन के बेटे योगेश उर्फ राजा, उसकी पत्नी सोनम उर्फ चित्रा व सहेली शेहजल चौहान व शेहजल के प्रेमी ने की थी। पुलिस ने चारों को जेल भेजा था। एक करोड़ से अधिक का लूट का सामान भी बरामद किया गया था। एडीजीसी अमर सिंह तोमर ने बताया कि चारों आरोपितों आरोप तय किए गए हैं। पहली गवाही 10 नवंबर को योगेश के पिता की होगी।

......

आस्था के पति की तलाश में चार राज्यों में दबिश

जासं, अलीगढ़ : क्वार्सी क्षेत्र के रमेश विहार कालोनी में महिला डाक्टर आस्था अग्रवाल की हत्या में आरोपित पति अरुण अग्रवाल की तलाश में पुलिस पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में दबिश रही हैं। पुलिस को ठोस जानकारी भी मिली है। माना जा रहा है कि रविवार को हत्या की परतें खुल सकती हैं। कोरोना कंट्रोल रूम में तैनात डा. आस्था अग्रवाल का शव बुधवार को उनके रमेश विहार स्थित घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। इसमें कासिमपुर में राधिका आक्सीजन प्लांट चलाने वाले पति अरुण समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अरुण के भाई को जेल भेज दिया है। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि अरुण की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

chat bot
आपका साथी