शहर की बदली सूरत, कई हैं उपलब्धियां : संजीव राजा

शहर विधायक संजीव राजा ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष होने पर अपनी विधायक निधि की उपलब्धि गिनाईँ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 02:17 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 02:17 AM (IST)
शहर की बदली सूरत, कई  हैं उपलब्धियां : संजीव राजा
शहर की बदली सूरत, कई हैं उपलब्धियां : संजीव राजा

जासं, अलीगढ़ : शहर विधायक संजीव राजा ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष होने पर अपनी विधानसभा क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि साढ़े चार वर्ष में शहर की काया बदल गई। शहर के चारों ओर महापुरुषों के नाम पर द्वार बनवाए गए हैं। ये शहर के ऐसे रत्न हैं, जिन्होंने सेवाकार्य में अपना जीवन समर्पित कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से भी द्वार लगवाया गया है। बिना भेदभाव के विकास कार्य पहली बार हुआ है।

खैर रोड स्थित कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में संजीव राजा ने कहा कि सुरक्षा की ²ष्टि से शहर के 15 प्रमुख मार्गों पर विधायक निधि की ओर से 54 कैमरे लगवाए गए। शहर के 50 स्थानों पर सबमर्सिबल लगवाए गए। अमृत योजना के अंतर्गत करीब चार करोड़ की लागत से पांच पार्कों का सुंदरीकरण कराया गया। विभिन्न स्थानों पर 225 हैंडपंप लगवाए गए, जिससे पेयजल की 14वें वित आयोग के अंतर्गत जल निगम की ओर से छह करोड़ के 15 स्थानों पर नए नलकूपों का निर्माण कार्य कराया गया। आगामी योजना में सारसौल पर ओवरब्रिज का निर्माण प्रस्तावित है, जो शहर को जाम से मुक्ति दिलाएगा। साथ ही पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था में जो कार्य कराया गया, वो पहले कभी नहीं हुए, इससे शहर के लोगों को काफी सुविधाएं हुई हैं।

ये रहे प्रमुख कार्य

-1.28 करोड़ से 4 स्थानों पर नलकूप रीबोर

16.80 करोड़ रुपये से 122 स्थानों पर कार्य

-सूडा की ओर से 1.47 करोड़ निर्माण कार्य

-नुमाइश में 1.47लाख रुपये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्तंभ का निर्माण

-46.26 लाख रुपये से नए क्षेत्र में विद्युतीकरण

-120 बेघर लोगों को आवास

-1155 प्रमुख स्थानों पर सोलर लाइट

chat bot
आपका साथी