Ayodhya movement : दीपावली सा होगा उत्सव, जमकर होगी आतिशबाजी

शहर को भगवा रंग में रंगने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खासकर पुराना शहर तो भगवामय नजर आएगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि संगठन दीपावली पर्व मनाएंगे।

By Parul RawatEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 09:12 AM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 10:01 AM (IST)
Ayodhya movement : दीपावली सा होगा उत्सव, जमकर होगी आतिशबाजी
Ayodhya movement : दीपावली सा होगा उत्सव, जमकर होगी आतिशबाजी

अलीगढ़ [जेएनएन]। पांच अगस्त की तारीख बस आ ही गई है। ऐसे में हिंदुत्ववादी संगठनों का उल्लास देखते ही बन रहा है। शहर को भगवा रंग में रंगने की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खासकर पुराना शहर तो भगवामय नजर आएगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल आदि संगठन दीपावली पर्व मनाएंगे। शहर में जमकर आतिशबाजी होगी। हिंदुत्ववादी संगठनों के सभी कार्यालय दीपों से जमगम हो उठेंगे। वहीं, शहर में भी लोग अपने घरों पर दीपक रखेंगे। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल को पांच अगस्त की तारीख का वर्षों से इंतजार था। बुधवार को सुबह से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम अचलताल स्थित कार्यालय पर लगने लगेगा। सुबह आठ बजे अचलताल समेत शहर के 15 स्थानों पर एक साथ हवन होगा। इसके बाद दिन भर कार्यक्रम चलेंगे शाम को 1001 दीपक से कार्यालय जगमग हो उठेगा।

अद्भुत होगा नजारा

पांच अगस्त को विहिप के कार्यालय का नजारा अद्भुत होगा। सुबह से ही कार्यकर्ता तैयारियों में जुट जाएंगे। दीपोत्सव के साथ आतिशबाजी भी होगी। - गौरव शर्मा, महानगर संयोजक बजरंग दल

जेल गए, यातनाएं सहीं...पर हौसला नहीं हुआ कम

श्रीराम मंदिर आंदोलन में शहर के तमाम लोगों ने बड़ा संघर्ष किया। जेल गए, लाठियां खाईं, मगर आंदोलन के लिए जो हुंकार भरी थी वो कम नहीं हुई। रामभक्त मानते हैं कि आज इसी का प्रतिफल है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जा रही है। अलीगढ़ के ऐसे तमाम आंदोलनकारी हैं, जिन्होंने आंदोलन में बड़ी भूमिका अदा की।

याद आए पुराने दिन

रथयात्रा को लेकर मुझे गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय मैं भाजपा का जिलाध्यक्ष था। 44 दिनों तक जेल में रना पड़ा था। घर पर पुलिस और पीएससी लगा दी गई थी, मगर कदम पीछे नहीं हटाया। - विक्रम सिंह हिंडोल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा

गांव-गांव बनाई टोली

आंदोलन के समय युवा मोर्चा का जिला मंत्री था। गांव-गांव टोली बनाकर लोगों को जागरूक करने के लिए निकलते थे। हम लोगों की कोशिश थी कि ज्यादा से ज्यादा लोग अयोध्या पहुंचे। उस समय पुलिस का कोई डर नहीं था। - पीयूष दत्त शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता

जेल जाना पड़ा

राम मंदिर आंदोलन के समय मेरी गुप्तचर प्रमुख की जिम्मेदारी थी। 25 कारसेवकों के जत्थे के साथ अयोध्या रवाना हो गए। जयश्रीराम का उद्घोष होते ही पूरा जनमानस जयकारे लगाने लगता था। कई बार जेल जाना पड़ा मगर कदम पीछे नहीं हटाए। - राजकुमार भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता

भविष्य वाणी कह दी

अलीगढ़ की माटी देवभूमि है। अशोक सिंहल, कल्याण सिंह जैसे दिग्गज का सानिध्य मिला। सबसे खास बात है कि संत वामदेव का आशीर्वाद मिला। राम मंदिर के लिए उन्होंने भविष्य वाणी कह दी थी। बहुत कम लोगों को पता है कि वह खैर के चौधियाना गांव के थे।- जगवीर प्रसाद मिश्रा, प्रांत सह प्रमुख, समरसता

प्रभु का वनवास खत्म

मैं एक हफ्ते से प्रचार में लगा हूं। प्रत्येक कार्यकर्ताओं से कह रहा हूं कि पांच अगस्त को पांच-पांच दीपक अपने घर में जलाएं। इससे सुनहरा अवसर और कोई नहीं हो सकता है। ऐसा लग रहा है कि मानों प्रभु का वनवास खत्म हुआ है।- पुष्पेंद्र कुमार, सेक्टर संयोजक

कल करेंगे हवन

महर्षि वाल्मीकि मेला महोत्सव समिति के संस्थापक संदेश राज ने बताया कि बुधवार को अचलताल स्थित वाल्मीकि तिकोना पार्क सुबह 10 बजे हवन होगा। मिठाई बांटी जाएगी। संदेश राज ने कहा कि पीएम से मांग की गई है कि मंदिर परिसर में भगवान वाल्मीकि की भी प्रतिमा स्थापित की जाए। हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ता भी धूमधाम से उत्सव को मनाएंगे।

chat bot
आपका साथी