Weapon worship : अलीगढ़ में शस्त्र पूजन कर मनाया विजयदशमी पर्व, क्षत्रियों ने कहा कुछ ऐसा, जानिए विस्‍तार से

Vijayadashami festival 2021 भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए और उनका अनुसरण करना चाहिए। जवां ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह ने कहा कि देश हित में समाज की एकजुटता बहुत जरूरी है। आपसी मतभेद भुलाकर हम सभी को समाज के लिए कार्य करने चाहिए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 06:30 PM (IST)
Weapon worship : अलीगढ़ में शस्त्र पूजन कर मनाया विजयदशमी पर्व, क्षत्रियों ने कहा कुछ ऐसा, जानिए विस्‍तार से
विजयदशमी पर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शस्त्र पूजन कर मनाई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विजयदशमी पर्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शस्त्र पूजन कर मनाई। शहर के राजीव नगर स्थित सीमा फार्म हाउस में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर इसकी शुरुआत की।

सत्‍य के मार्ग पर चलना जरूरी

प्रदेश महासचिव राजेश चौहान, मंडल अध्यक्ष दलवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख जवां हरेंद्र सिंह, कमल प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा राहुल चौहान, युवा जिला अध्यक्ष विवेक चौहान समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप शस्त्र पूजन किया। प्रदेश महासचिव डा. राजेश सिंह चौहान ने कहा विजयदशमी पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। हम सभी को अपने जीवन मे कुरीतियों का त्याग कर सत्य और अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए। युवा भाजपा नेता कमल प्रताप सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलना चाहिए और उनका अनुसरण करना चाहिए। जवां ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह ने कहा कि देश हित में समाज की एकजुटता बहुत जरूरी है। आपसी मतभेद भुलाकर हम सभी को समाज के लिए कार्य करने चाहिए। युवा जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने ने कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

कन्‍या भू्रण हत्‍या पर ध्‍यान देना जरूरी

प्रदेश महामंत्री विजयलक्ष्मी सिंह व मंडल अध्यक्ष प्रतिमा राघव ने कहा कि महिलाओं को हर कार्य में आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कन्या भ्रूण हत्या पर सभी को ध्यान देने की जरूरत है। यह एक सामाजिक बुराई है। इसका अंत होना जरूरी है। इस मौके पर वीना चौहान, कंचन राघव, डा. विजय पाल सिंह, एडवोकेट गोपाल सिंह राना, विक्रम पुंडीर, डा. हितेश चौहान, गजेंद्र राघव, सुधीश राघव, दुष्यंत सिंह, वरुण राघव, देवेंद्र पाल सिंह, भास्कर चौहान, शैलेंद्र चौहान, दीपक सिंह, आलोक सिंह, अजय सिंह, शैलू ठाकुर, मोहित जादौन, संदीप सिंह, ममता सिंह, सुमन सिंह, प्रदीप कुमार चौहान, सुनील सिंह मुखिया जी, योगेंद्र सिंह, सरिता सिंह, गोपाल सिंह सिसोदिया, अरविंद सिंह चौहान, हरकेश, विक्की चौधरी, सोनू सिकरवार, शेखर चौहान, रश्मि सिंह, सतीश कुमार, यशपाल सिंह, राजवर्धन सिंह, हर्षवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी