पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

जिले के देहात क्षेत्र में सभी ब्लाक मुख्यालयों व कस्बों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई गई। सभ जगहों पर जनकल्याणकारी मेलों का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:47 AM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

अलीगढ़ : जिले के देहात क्षेत्र में सभी ब्लाक मुख्यालयों व कस्बों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती मनाई गई। सभ जगहों पर जनकल्याणकारी मेलों का आयोजन किया गया।

अतरौली में गरीब कल्याण मेला लगा। शुभारंभ शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह संजू भइया व पूर्व ब्लाक प्रमुख केहर सिंह राजपूत ने किया। शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व बीडीओ संजय कुमार ने महिलाओं को निश्शुल्क उज्ज्वला गैस व प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए व किसानों को केसीसी ऋण के प्रमाण पत्र भी दिए गए। बिजौली के सीपी एस पब्लिक स्कूल ककराली में विचार गोष्ठी, फ्रीडम रन व रैली निकली। अध्यक्षता प्रधानाचार्य चंद्र शेखर आजाद व संचालन जुगेंद्र सिंह यादव ने किया।

जवां में पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी जयवीर सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित किया। ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित रूप से काम कर रही है। शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस दौरान विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को सम्मान व प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस दौरान कुल 632 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू, बीडीओ प्रवीण कुमार झा, जिला नोडल अधिकारी स्मिता सिंह, सीडीपीओ रजनी शर्मा, सुनीता गोस्वामी, ओम प्रकाश भारद्वाज आदि प्रमुख थे। गोधा क्षेत्र के गांव नगला राज खां व कल्याणपुर हिम्मतपुर में भी भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

इगलास में भाजपा कार्यालय पर विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि पंडित जी ने भाजपा की नींव जनसंघ के तौर पर रखी थी। वह राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। आज भाजपा उन्हीं के आदर्शों पर चल रही है। इस मौके पर चौ. श्यामबाबू सिंह, पंकज चौधरी, अनिल बंसल, सुनील सिंह, विक्रम शर्मा, विजय चौधरी, डिग्गा चौधरी आदि थे।

छर्रा ब्लाक कार्यालय पर कृषि, स्वास्थ्य, आंगनबाडी आदि विभागों द्वारा कैंप लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक रवेंद्र पाल सिंह एवं बीडीओ गंगीरी शैली गोविल ने निरीक्षण कर लोगों को संबोधित किया। संचालन प्रमेश कुमार ने किया।

विजयगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों ने शशि कन्या इंटर कालेज में मंडल अध्यक्ष प्रभात वाष्र्णेय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बेसवां भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया। चेयरमैन मनोज कुशवाहा, सुरेश चंद शर्मा, मोरमुकुट, गुलवीर सिंह, रामकुमार दादा, महेश सिंह, गुलवीर सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, ओंकार सिंह, मुरारी उपाध्याय, पिटू सोनी, बनवारी लाल शर्मा, शांतनु शर्मा, सुनील निडर, अश्वनी शर्मा आदि थे। गंगीरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित किया। यहां मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल बघेल, शैलेंद्र वाष्र्णेय, प्रशांत वाष्र्णेय, रवि शर्मा, तिलक सिंह राजपूत आदि मौजूद थे

विजयगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों ने शशि कन्या इंटर कालेज में कार्यक्रम किया। मंडल अध्यक्ष प्रभात वाष्र्णेय ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कल्पेश बिरला, नन्नू मल गुप्ता, अशोक वाष्र्णेय, कुलदीप बिरला, मनवीर सिंह, गुड्डू यादव, मोहित वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।

चंडौस में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हे बांटे गए। चंडौस इंडेन गैस के ग्रामीण वितरक कृष्ण कुमार शर्मा ने लाभार्थियों को यह लाभ दिया। सिलेंडर व चूल्हे पाकर उनके चेहरे खिल गए। वहीं ब्लाक मुख्यालय पर एक कार्यक्रम में अनेक विभाग के अधिकारियों ने गरीब कल्याण मेला आयोजित किया, जिसमें ऋण स्वीकृति पत्र, विभिन्न योजनाओं में बैंक द्वारा साथ में प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी सर्टिफिकेट का वितरण किया।

अकराबाद में भाजपाइयों ने कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ठा. धर्मवीरसिंह, अवधेश शर्मा, डा. रामप्रकाश तोमर, राजेश यादव, गौरव उर्फ मोनूसिंह, रंजीत कुमार, अमित तोमर, पवन शर्मा, किशनचंद आदि थे।

मडराक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेता गिरीश पाराशर ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कीं।

खैर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के उपलक्ष में सीएचसी पर भाजपा जिला महामंत्री एससी मोर्चा राजकमल सोनकर खटीक के नेतृत्व में मरीजों को फल बांटे गए। ब्लाक परिसर में लगे गरीब कल्याण मेले का मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनूप प्रधान ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद पुत्र रजत गौतम, पूर्ति निरीक्षक वीर सिह, स्वराज गौतम, राजेश शर्मा राजा, कालीचरन शर्मा, प्रमोद गर्ग, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी