मोबाइल टॉवरकर्मी को गोली मारने के आरोप में प्रधान पर मुकदमा दर्ज Aligarh News

अलीगढ़ में ग्राम धनसारी में मोबाइल टॉवर के कर्मचारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने नौगवां के प्रधान किशनलाल उर्फ भोले व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:25 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 08:40 AM (IST)
मोबाइल टॉवरकर्मी को गोली मारने के आरोप में प्रधान पर मुकदमा दर्ज Aligarh News
मोबाइल टॉवरकर्मी को गोली मारने के आरोप में प्रधान पर मुकदमा दर्ज Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में ग्राम धनसारी में मोबाइल टॉवर के कर्मचारी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने नौगवां के प्रधान किशनलाल उर्फ भोले व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

तहरीर के आधार दर्ज किया मुकदमा

 ऊदल ङ्क्षसह (33) निवासी नौगांव (गंगीरी) धनसारी स्थित मोबाइल टॉवर पर नौकरी करते हैं। गुरुवार रात कार सवार लोगों ने ऊदल को गोली मार दी थी। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में ऊदल का इलाज चल रहा है। छर्रा के इंस्पेक्टर रामसिया मौर्य ने बताया कि ऊदल के पिता बादशाह की तहरीर पर नौगवां के प्रधान व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जल्द प्रधान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ऐसे हुई घटना

ऊदल सिंह पुत्र बादशाह निवासी ग्राम नौगांव (गंगीरी) धनसारी स्थित मोबाइल टावर पर काम करते हैं। टॉवर को ऑपरेट करने के लिए रात में उनकी ड्यूटी रहती है। गुरुवार देररात कुछ लोग आए और ऊदल को गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण टॉवर की तरफ भागे। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना छर्रा के इंस्पेक्टर रामसिया मौर्य ने बताया कि हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक की हालत गंभीर है। उसके होश में आने पर मामले का पता चल सकेगा। युवक के गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी