कप्तान के आदेश पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ अकराबाद के गांव आमामदापुर में बीते दिनों अनुसूचित जाति की महिला को मारपीट कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 01:11 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 01:11 AM (IST)
कप्तान के आदेश पर प्रधान  के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कप्तान के आदेश पर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अलीगढ़ : अकराबाद के गांव आमामदापुर में बीते दिनों अनुसूचित जाति की महिला को मारपीट कर घायल कर दिया था। उसने ग्राम प्रधान शीलेंद्र कुमार उपाध्याय के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने घायल महिला रामवती पत्नी ओम प्रकाश का डॉक्टरी परीक्षण कराया था। इसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न होते देख पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने एसओ उमेश चंद शर्मा को ग्राम प्रधान के खिलाफ एससी एसटीएक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। कप्तान के आदेश पर शुक्रवार को प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की विवेचना सीओ बरला कर्मवीर सिंह को सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी