अलीगढ़ में कैंटर पलटा, उत्तरखंड के दो लोगों की मौत, 37 घायल

क्वार्सी क्षेत्र के गांव मंजूर गढ़ी स्थित एक मोड़ पर बुधवार को एक कैंटर असंतुलित होकर पलट गया। कैंटर में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 12:29 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 02:16 PM (IST)
अलीगढ़ में कैंटर पलटा, उत्तरखंड के दो लोगों की मौत, 37 घायल
अलीगढ़ में कैंटर पलटा, उत्तरखंड के दो लोगों की मौत, 37 घायल
अलीगढ़ (जेएनएन)।  थाना क्वार्सी क्षेत्र के गांव मंजूर गढ़ी के पास मोड़ पर बुधवार को एक कैंटर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 37 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जेएन मेडिकल और जिला मलखान सिंह अस्पताल में भेजा गया है। यह लोग उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर कस्बा बाजपुर के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र से नादेड़ साहिब के दर्शन करते लौट रहे थे।
मृतकों में बलकार सिंह पुत्र जंगीर सिंह (65) व कुलवंत सिंह (68) हैं। बताते हैं कि कैंटर में सवार सभी लोग एक सप्ताह पहले उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के कस्बा बाजपुर से महाराष्ट्र में नांदेड़ साहिब के दर्शन करने गए थे। महाराष्ट्र में कई जगहों पर घूमने के बाद सभी लोग वापस हो गए। बुधवार को कैंटर में सवार सभी लोग अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र के मंजूरगढ़ी के पास मोड़ पर पहुंचे ही थे कि कैंटर पलट गया।

घटना से लोगों में मची अफरातफरी
घटना से हुई धमाकेदार आवाज से आवास के लोगों में खलबली मच गई। कुछ देर तक लोग समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है, लेकिन आसपास के लोगों ने देखा कि पलटे हुए कैंटर में से चीखने की आवाजें आ रही हैं। कैंटर में सवार लोग मदद के लिए आवाज लगा रहे थे।

आसपास के लोगों ने की मदद
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने कैंटर में फंसे घायलों को निकालना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कैंटर से निकाला। उपचार के लिए गंभीर रूप से घायलों को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जेएन मेडिकल कालेज भिजवाया। कुछ घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल भिजवा दिया।

ये हुए हैं घायल
हरकेवल सिंह पुत्र हरभजन सिंह (45), गीखबी कौर पत्नी मेजर सिंह (63), छेद्दी लाल (60), गुरुपेंद्र सिंह पुत्र संतोष सिंह (15), राजेंद्र कौर पत्नी कश्मीर सिंह (35),  सिंद्रर कौर पुत्र जीत सिंह (45), गुरु दयाल सिंह पुत्र तेजा सिंह (55), सकतंर सिंह पुत्र क्षरदोल सिंह (55), करन सिंह, सबरजीत कौर पत्नी हरदेव सिंह (55), संदीप सिंह पुत्र ज्योगा सिंह (21), सुरेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह (35), पाल सिंह पुत्र केश्वर सिंह (65), जुगेंद्र सिंह पुत्र केश सिंह (76), अनमोल सिंह पुत्र बलवेंद्र सिंह (16), मंजीत कौर पत्नी प्रीतम सिंह (85), जुगेंद्र कौर पत्नी जेट सिंह (60), मलकेश सिंह पुत्र दलवीर सिंह (45), सतेंद्र कौर पत्नी हरभजन सिंह (30), प्रेमजीत पुत्र पाल सिंह (40), गुरमीत सिंह पुत्र पाल सिंह (41), गुरमीत पुत्र संवेद सिंह (45), सुकचैन कौर पत्नी गुरु दयाल सिंह (82), गुरुमीत कौर पत्नी दिलबाग सिंह (40), बलराज कौर पत्नी देव सिंह (40), जसनदीप पत्नी राजवेंद्र सिंह (21), जसप्रीत पत्नी संदीप (25), हरवेंद्र सिंह पुत्र रक्षपाल (30), कुलवेंद्र कौर पत्नी जगजीवन सिंह (28), नवनीत पुत्र संतोष सिंह (17), सर्वजीत सिंह पत्नी संतोष सिंह (36), प्रदीप कौर पुत्र जोधा सिंह, कमलजीत कौर पुत्र साहब सिंह (22), जगजोत सिंह पुत्र गुरुनाम सिंह (10), गुरुनाम सिंह पुत्र सलबन सिंह (36), शमशेर सिंह पुत्र बलदेव सिंह (28), हरपाल सिंह पुत्र रावेंद्र सिंह (45)। 
chat bot
आपका साथी