मायावती के जन्मदिन पर आज काटा जाएगा केक, पंचायत चुनाव का होगा संखनाद Aligarh News
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कानपुर आगरा व अलीगढ़ के मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली मुख्यअतिथि सूरज सिंह व महापौर मोहम्मद फुरकान विशेष अतिथि होंगे। बाबू मुनकाद अली जन्मदिन के बहाने पार्टी का एजेंडा रखेंगे। पंचायत सदस्य का चेहरा खोजेंगे।
अलीगढ़, जेएनएन। बसपा सुप्रीमो मायावती का शुक्रवार को सुबह 10 बजे से जन्मदिन है। इस बार पार्टी कार्यकर्ता जनकल्याणकारी दिवस के रूप में जन्मदिन मनाएंगे। नुमाइश मैदान में पार्टी भव्य आयोजन करने जा रही है। गुरुवार को आगरा अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने देर रात तक समारोह की तैयारियों में जुटे रहे। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कानपुर, आगरा व अलीगढ़ के मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली मुख्यअतिथि, सूरज सिंह व महापौर मोहम्मद फुरकान विशेष अतिथि होंगे। इस आयोजन के जरियो पार्टी पंचायत चुनाव का बिगुल फूंकेगी।
जन्मदिन के बहाने पार्टी का एजेंडा
बाबू मुनकाद अली जन्मदिन के बहाने पार्टी का एजेंडा रखेंगे। वह जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य का चेहरा खोजेंगे। पार्टी की गतिविधियों को इस आयोजन से धार मिलेगी। दावेदारों ने मायावती के जन्मदिन के लिए भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन का सबसे अच्छा मौका मिलेगा। इस सम्मेलन में पंचायत चुनाव के दावेदार अपने अपने क्षेत्र में मायावती कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने का सबसे सटीक मौका मान रहे है। पार्टी का शक्ति प्रदर्शन भी होगा।
तैयारियों का जायजा लिया
सूरज सिंह के साथ अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविंद आदित्य,अशोक सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, गजराज सिंह विमल, विजेंद्र सिंह विक्रम, शिवकुमार शास्त्री, जसवंत सांवरिया व सुरेश गौतम ने विधानसभा स्तर की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया की बहिन मायावती बहुजन समाज के मान सम्मान व स्वाभिमान की प्रतीक है। वे समाज के दबे कुचले पिछडों को वंचितों को उनकी आवाज बन कर उनको हक दिलाने का काम किया है। इसलिए उनका जन्मदिन बहुजन समाज का हर व्यक्ति प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाता रहा है। इस बार भी समाज के निर्धन गरीब बेसहारों की मदद की जाएगी। नगर पंचायत हरदुआगंज के चेयरमैन तिलकराज यादव ने बहिनजी गरीबों की आवाज है। केक काटा जाएगा। राहुल गौतम, अर्जुन स्वामी,दिनेश बघेल,गोपीचंद बौद्ध, सिद्धार्थ सुबोध,ज्ञान प्रकाश आदि मौजूद थे।