CAA: बाबे सैयद पर AMU छात्रों की भूख हड़ताल शुरू,ये हैं मांगे Aligarh News

एएमयू में बाबे सैयद पर जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। सीएए के विरोध पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। सीएए के विरोध में छात्रों का धरना लगातार जारी है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 11:08 AM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 03:29 PM (IST)
CAA: बाबे सैयद पर AMU छात्रों की भूख हड़ताल शुरू,ये हैं मांगे Aligarh News
CAA: बाबे सैयद पर AMU छात्रों की भूख हड़ताल शुरू,ये हैं मांगे Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में बाबे सैयद पर जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। मगर शाम को छात्रनेताओं व छात्र-छात्राओं ने कुलपति, रजिस्ट्रार व डीएसडब्ल्यू को हटाने की मांग व सीएए के विरोध पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। सीएए के विरोध में छात्रों का धरना लगातार जारी है। इधर छात्र नेताओं ने कहा है कि मांगे नहीं मानी तो 72 घंटे बाद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो जाएगी।इसको लेकर अधिकारियों में खलबली मच गई है।

सिख समुदाय का जत्था धरने पर

शुक्रवार को पंजाब से सिख समुदाय का जत्था भी एएमयू पहुंचा। जत्थे के भगवान सिंह व उनके साथी ने कहा कि, नागरिकता कानून देश के खिलाफ है। ये हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई की लड़ाई नहीं बल्कि पूरे देश की लड़ाई है। बताया कि वो जामिया व शाहीनबाग भी जा चुके हैं। अब जत्थे के साथ अलीगढ़ में शाहजमाल का रुख करेंगे।

72 घंटे बाद भूख हड़ताल की चेतावनी

एएमयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजुल हसन ने बताया कि, बाबे सैयद पर ही आसिम, मुजाहिद व रवीश अली खान भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। 12-12 घंटे के अंतराल पर छात्र भूख हड़ताल (रिले हंगर स्ट्राइक) जारी रखेंगे। 72 घंटे में अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी। छात्रों ने बाबे सैयद पर एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि, 15 दिसंबर को एएमयू में पुलिस के आने व बर्बरता करने के दोषी कुलपति व रजिस्ट्रार हैं। इनको इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि, इन मांगों के साथ सीएए का विरोध लगातार जारी रहेगा।

नहीं ली अनुमति

पूर्व प्रॉक्टर अफीफुल्लाह खान का कहना है कि अनुमति नहीं ली है। बीएससी ऑनर्स ज्यूलॉजी का छात्र अखलाक अहमद एक कॉपी दे गया है। उसमें छात्रों के नाम नहीं हैं फौरी तौर पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जबकि नाम होने चाहिए। उनसे बात की जाएगी फिर आगे की कार्रवाई तय होगी।

chat bot
आपका साथी