अच्छे कर्म करने से चित्‍त प्रसन्न और मन शुद्ध होता है Aligarh news

अतरौली क्षेत्र के गांव चकाथल के शिव शक्ति आश्रम चकाथल श्री श्री 108 श्री शिवानंद गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में ग्रामसभा की ओर से शतचंडी महायज्ञ एवं भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व श्रद्धालु महिलाओं व बालिकाओंं ने गांव में कलशयात्रा निकाली।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 05:08 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 05:08 PM (IST)
अच्छे कर्म करने से चित्‍त प्रसन्न और मन शुद्ध होता है Aligarh news
गांव चकाथल में मलशयात्रा निकालती श्रद्धालु महिलाएं व बालिकाएं।

अलीगढ़, जेएनएन : अतरौली क्षेत्र के गांव चकाथल के शिव शक्ति आश्रम चकाथल श्री श्री 108 श्री शिवानंद गिरि जी महाराज की अध्यक्षता में ग्रामसभा की ओर से शतचंडी महायज्ञ एवं भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व श्रद्धालु महिलाओं व बालिकाओंं ने गांव में कलशयात्रा निकाली। जिसका गांव के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया।

धर्म के मार्ग पर चलें

कलशयात्रा के समापन के बाद कथा व्यास पंडित कन्हैया दास महाराज ने भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान को पाने के लिए धर्म के मार्ग पर चलकर ईश्वर के प्रति समर्पित होना पड़ता है। अच्छे कर्म करने से चित्र प्रसन्न और मन शुद्ध होता है। मन की शुद्धि से इंसान के विचार सदैव अच्छे रहते हैं और अच्छे विचारों से कोई भी मनुष्य वह सब पा सकता है जो उसको अपने जीवन में चाहिए। संपूर्ण सौभाग्य प्राप्त करने के लिए ईश्वर के प्रति समर्पित होना ही मनुष्य का सबसे बड़ा कर्म है। जो अपने कर्म से डगमगा जाता है उन्हें कभी सुख की अनुभूति एवं सफलता प्राप्त नहीं होती। इस मौके पर प्रमोद पंडाजी योगेश कुमार शर्मा, धीरज शर्मा, संतोष कुमार फौजी, पंडित रवि शंकर शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, बलवीर सिंह, धीरज शर्मा, अखिलेश शर्मा, नरदेव शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, सर्वेश चौधरी, भगवती सिंह, सुधीर कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी