बस व ट्रक की भिड़ंत, बदायूं के किशोर की मौत, नौ घायल Aligarh news

गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर मोड़ पर मंगलवार देररात रोडवेस बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बस के शीशे टूट गए। इसके चलते बस में सवार आठ वर्षीय किशोर उछलकर पहिये के नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा नौ लोग घायल हुए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 05:50 PM (IST)
बस व ट्रक की भिड़ंत, बदायूं के किशोर की मौत, नौ घायल  Aligarh news
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर मोड़ पर मंगलवार देररात रोडवेस बस और ट्रक में टक्कर हो गई।

अलीगढ़, जेएनएन : गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बौनेर मोड़ पर मंगलवार देररात रोडवेस बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बस के शीशे टूट गए। इसके चलते बस में सवार आठ वर्षीय किशोर उछलकर पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा नौ लोग घायल हुए हैं।  

एटा की तरफ से आ रही रोडवेज बस 

मंगलवार रात सिकंदराराऊ डिपो की रोडवेज बस एटा की तरफ से आ रही थी। रात करीब एक बजे बौनेर तिराहे पर बस जैसे ही अलीगढ़ की तरफ मुड़ने लगी, हाईवे पर दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के कुछ शीशे टूट गए। इसी दौरान आगे की तरफ बैठा बदायूं के ग्राम उसावा निवासी आठ वर्षीय रघुवीर का आठ वर्षीय बेटा विवेक शीशे से बाहर निकलकर पहिये के नीचे आ गया। बस का पहिया चढ़ जाने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में विवेक की मां सरिता भी घायल हो गईं। इनके अलावा फर्रुखाबाद के नवाबगंज के ग्राम रामनगर सकुल्लापुर निवासी अंशुल, एटा के सरायअगस्त निवासी हर्ष, गाजियाबाद के विजयनगर निवासी संजय व उनकी पत्नी नगमा, फर्रुखाबाद के कमालगंज निवासी शहजाद, दिल्ली के ओखला फेस द्वितीय के तुगलकाबाद निवासी विपिन चौहान व शीलम चौहान, फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी गौरव भी घायल हुए हैं।  

पलभर में चला गया मासूम, बिलखती रही मां 

मूलरूप से बदायूं की रहने वाली सरिता फिलहाल दिल्ली के आरकेपुरम में रह रही थीं। कायमगंज से दिल्ली जाना था। बस में अपने बेटे विवेक के साथ सो रही थीं कि पलभर में सबकुछ लुट गया। हादसे के तेज झटका लगा तो विवेक नीचे गिर गया। इसे देखकर मां के होश उड़ गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। लोगों ने बस को पीछे करके विवेक के शव को बाहर निकाला। बेटे को याद करके मां बिलखती रही। लोग उसे ढांढस बंधाते नजर आए।

chat bot
आपका साथी