आग लगने से घेर में रखी बुर्जी व बिटोरा जलकर राख Aligarh news

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नानऊ के मजरा हैदर नगर में गुरुवार की तड़के 300 बजे गांव की विधवा महिला देवकी पत्नी बहोरन सिंह के घेर आग लगने से घेर में रखी बुर्जी व बिटोरा जलकर राख हो गए।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:55 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:55 AM (IST)
आग लगने से घेर में रखी बुर्जी व बिटोरा जलकर राख Aligarh news
आग लगने से घेर में रखी बुर्जी व बिटोरा जलकर राख हो गए।

अलीगढ़, जेएनएन : अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नानऊ के मजरा हैदर नगर में गुरुवार की तड़के 3:00 बजे गांव की विधवा महिला देवकी पत्नी बहोरन सिंह के घेर में आग लग गयी। आग लगने से घेर में रखी बुर्जी व बिटोरा जलकर राख हो गए।

अचानक उठी लपटें

बताते हैं बुधवार की रात में सभी लोग सो रहे थे, गुरुवार की भोर में करीब तीन बजे के आसपास घेर में रखे बुर्जी व बिटोरों से आग की लपटें उठने लगीं। आग देखकर घर की मालकिन देवकी पत्‍नी बहोरन सिंह ने शोर मचाया। महिला की शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की विकरालता देख ग्रामीणों ने 112 व फायर ब्रिगेट को सूचना दी। सूचना पर पहुंची 112 नंबर के पुलिसकर्मियों के सहयोग से आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। आग लगने से विधवा देवकी का पशुओं के लिए रखा भुस व पुआल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से गरीब विधवा देवकी को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी