अलीगढ़ बुद्धिस्ट सोसायटी की गोष्ठी छह दिसंबर को, आंबेडकर प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण

सोसायटी की प्रदेश मंडल जिला व महानगर इकाई मनाएगी आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:03 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:03 PM (IST)
अलीगढ़ बुद्धिस्ट सोसायटी की गोष्ठी छह दिसंबर को, आंबेडकर प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण
अलीगढ़ बुद्धिस्ट सोसायटी की गोष्ठी छह दिसंबर को, आंबेडकर प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : द बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया प्रदेश मंडल, जिला व महानगर की ओर से सोमवार को डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे घंटाघर आंबेडकर पार्क स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन होगा। जिसमें बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। उनके आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षाविदों को आमंत्रित किया गया है।

जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह ने बताया है कि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठक जय सिंह सुमन होंगे। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी राजवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह होंगे। मसूदाबाद एडीए कालोनी स्थित सुमन के आवास पर रविवार बैठक हुई। जहां कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस मौके पर प्रदेश संगठक कांती प्रसाद, इंद्रजीत सिंह गौतम ,सुशील कुमार गौतम, जीडी गौतम, प्रेमचंद, कतार सिंह, नीरज जौहरी, वेद प्रकाश, जिला महासचिव राकेश आर्य आदि मौजूद थे।

......

निकाली जाएगी संदेश यात्रा

जासं, अलीगढ़ : जन अधिकारी पार्टी की ओर से डा. भीमराव आंबेडकर का सोमवार को परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गौरव सैनी ने बताया है कि पार्टी की ओर से जीटी रोड पनैठी चौराहा से सुबह 10 बजे मोटर साइकिल संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा एटा चुंगी होती हुई जिला मुख्यालय पर जाकर समाप्त होगी।

........

बसपा देगी श्रद्धांजलि, आएंगे मुनकाद अली

जासं, अलीगढ़ : डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को बसपा जीटी रोड स्थित सम्राट लाज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया है कि सभा के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली होंगे। पूर्व मंत्री व अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, अशोक सिंह व सुरेश गौतम मुख्य वक्ता होंगे। श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी रविवार को दिनभर जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी