अलीगढ़ में बौद्ध भिक्षुओं का वर्षावास शुरू

ानिवार को सिद्धार्थ नगर स्थित बुद्ध विहार में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जयसिंह सुमन व उपाध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध ने तथागत गौतम बुद्ध के समक्ष मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 02:11 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 02:11 AM (IST)
अलीगढ़ में बौद्ध भिक्षुओं का वर्षावास शुरू
अलीगढ़ में बौद्ध भिक्षुओं का वर्षावास शुरू

जासं, अलीगढ़ : दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया की उत्तर प्रदेश शाखा ने बौद्ध भिक्षुओं का वर्षावास आरंभ किया है। शनिवार को सिद्धार्थ नगर स्थित बुद्ध विहार में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जयसिंह सुमन व उपाध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध ने तथागत गौतम बुद्ध के समक्ष मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए। डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।

सुमन ने कहा कि गौतम बुद्ध ने दुनियाभर में शांति का संदेश दिया था। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सिद्धार्थ गौतम ने 29 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन का गृह त्याग किया था। इस दिन ही तथागत बुद्ध ने सारनाथ में पंचवर्गीय भिक्षुओं को प्रथम धम्म प्रवचन दिया था। बुद्ध पूर्णिमा से बौद्ध भिक्षुओं का वर्षावास शुरू हो गया। यहां प्रदेश कोषाध्यक्ष इंद्रजीत गौतम, सौदान सिंह, मेघसिंह गौतम, महाराज सिंह, चेतराम संत्सगी, वीपी आनंद, एसएसडी, रामनाथ सिंह, जोधवीर सिंह, पूरन सिंह, केपी सिंह, राहुल बौद्ध, रामप्रसाद त्यागी मौजूद रहे।। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साहब सिंह बौद्ध व संचालन जिला महासचिव सुशील कुमार गौतम ने किया।

.....

धम्मचक्क महोत्वस मनाया

जासं, अलीगढ़ : धम्मभूमि फाउंडेशन ने बोरना स्थित बुद्ध विहार में पूर्णिमा पर धम्मचक्क पवत्तनाय महोत्सव मनाया। वक्ताओं ने कहा कि ढाई हजार साल पहले आज ही के दिन महाकारूणिक बुद्ध ने मानव जीवन के कल्याण का पंचवग्गीय भिक्षुओं को पहला धम्म उपदेश दिया था। आज बड़ी संख्या मे लोग इस पर्व को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। धम्म भूमि बुद्ध विहार बोरना में प्रतीकात्मक रूप में पंचवग्गीय भिक्षुओं कों बिठा कर उन्हें बौद्ध परंपरा अनुसार खीर चूरमा का भोजन दान किया गया। 166 गांवों में संध्या कालीन चारिका निकाली गई।

chat bot
आपका साथी