बसपा की जमीनी गुटबाजी इंटरनेट मीडिया पर छायी Aligarh news

बसपा संगठन में घमासान थम नहीं रहा है। अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित चल रहे दो वरिष्ठ पदाधिकारियों की अगुवाई में रविवार को छह पदाधिकारियों द्वारा अपने पदों से इस्ताफा देने का पत्र जारी किया गया। इस आशय का एक पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:15 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:22 AM (IST)
बसपा की जमीनी गुटबाजी इंटरनेट मीडिया पर छायी Aligarh news
बसपा संगठन में घमासान थम नहीं रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। बसपा संगठन में घमासान थम नहीं रहा है। अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित चल रहे दो वरिष्ठ पदाधिकारियों की अगुवाई में रविवार को छह पदाधिकारियों द्वारा अपने पदों से इस्तीफा देने का पत्र जारी किया गया। इस आशय का एक पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। मीडिया की पड़ताल के दौरान देर रात तक चार पदाधिकारियों ने इस पत्र को फर्जी बताते पार्टी के प्रति वफादारी व किसी से कोई शिकायत न होने का तर्क दिया है।

जिला पंचायत में टिकट को लेकर गुटबाजी सामने आयी थी

पंचायत चुनाव से पहले जिला पंचायत टिकटों को लेकर बसपा में गुटबाजी उभर कर आई थी। इसमें इगलास विधानसभा से उपचुनाव लड़ने वाले अभय कुमार बंटी पर समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह के कैंप कार्यालय में तोड़ फोड़ व भाईयों के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया था। इसकी रिपोर्ट थाना क्वार्सी में दर्ज है। बंटी, मंडल के पूर्व सेक्टर प्रभारी महेश चौधरी व एक बड़े नेता को पार्टी में अनुशासन हीनता के आरोप में निष्कासित किया गया था। रविवार को अभय बंटी व महेश चौधरी की अगुवाई में बरौली क्षेत्र में एक बैठक हुई थी। इसमें अलीगढ़ के मुख्य सेक्टर प्रभारी जसवंत सिंह सावरिया जारी किए गए फोटो में दिख रहे हैं। साथ ही इंटरनेट मीडिया पर जारी किए गए पत्र में जसवंत सिंह सावरिया, शिव कुमार शास्त्री, बरौली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र सिंह लोधी, नौबत सिंह, अशोक प्रजापति, खैर विधानसभा प्रभारी अमरीश कुमार ने अपने अपने पदों से इस्तीफा देन का दावा किया गया।

समाज के व्‍यक्‍ति को टिकट न मिलने से नाराज थे सांवरिया

मीडिया पड़ताल के दौरान सांवरिया ने कहा कि वे पिछले चार माह से पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे थे, उन्हें कोई पूछ नहीं रहा था। जिलाध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी चयन में हमारे समाज के एक भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया। इन्हें बढ़ावा सूरज सिंह व बाबू मुनकाद अली ने दिया। समर्थन अमरीश कुमार ने किया है। सभी ने पार्टी सुप्रीमों मायावती के प्रति अपनी अपनी आस्था व्यक्त की है। इन्होंने संगठन से नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी में एक कार्यकर्ता की हैसियत से काम करने का दावा किया है।

इनका कहना है

जो भी नाराज पदाधिकारी है उन्होंने कभी भी जिला कमेटी के समक्ष अपनी परेशानी नहीं रखी है,अगर कोई शिकायत है तो बताएं शिकायत दूर की जायेगी ।

रतन दीप सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष अलीगढ

 मेरी जानकारी में आया है कि पार्टी के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों ने मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर पद से इस्तीफा देने का दावा किया है। यह सरासर गलत है। मेरी बहनजी व जिला संगठन में पूरी आस्था है। किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। सभी पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।

- नौबत सिंह, जिला सेक्टर प्रभारी, अलीगढ़

मेरे हस्ताक्षर कर पद से इस्तीफा देने की मीडिया में दी गई जानकारी सरासर फर्जी हैं। पार्टी के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों ने फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। जिला संगठन में कोई मत भेद नहीं हैं। पार्टी में बहनजी के एक सिपाही की तरह काम कर रहा हूं। जिला संगठन को मजबूती दी जा रही है। 

- शिव कुमार शास्त्री, जिला सेक्टर प्रभारी, अलीगढ़ 

मुझे न तो जिलाध्यक्ष से कोई शिकायत है और न ही सूरज सिंह व बाबू मुनकाद अली से। बहनजी (मायावती) के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहा हूं। मैंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मेरे नाम से मीडिया के लिए कोई पत्र जारी किया गया है, वह फर्जी है।

- जितेंद्र कुमार लोधी, सेक्टर प्रभारी, बरौली विधानसभा

 मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर पत्र जारी किया गया है, जबकि मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं। जिन लोगों ने यह कारनामा किया है, वह कभी बहनजी के मिशन के सिपाही नहीं हो सकते। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। रहूंगा। जिला संगठन सही काम कर रहा है।

- अशोक प्रजापति, सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल

chat bot
आपका साथी