अलीगढ़ के जवां में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन कल, आएंगे सेक्‍टर प्रभारी मुनकाद अली

बरौली विधानसभा के अनूपशहर रोड जवां तेजपुर आरडी फार्म हाउस में 25 नवंबर को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस सीट पर बसपा ब्राह्मण प्रत्याशी उतारकर जातीय संतुलन साध सकती है। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 10:25 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 10:25 AM (IST)
अलीगढ़ के जवां में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन कल, आएंगे सेक्‍टर प्रभारी मुनकाद अली
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली बरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बरौली विधानसभा के अनूपशहर रोड जवां तेजपुर आरडी फार्म हाउस में 25 नवंबर को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस सीट पर बसपा ब्राह्मण प्रत्याशी उतारकर जातीय संतुलन साध सकती है। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। सिंह से संयोजक नरेंद्र शर्मा ने तैयारियों को लेकर चर्चा की। मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अलीगढ़ आगरा, मिर्जापुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली बरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। जिले की सात विधानसभाओं में से छर्रा विधानसभा क्षेत्र से तिलकराज यादव के नाम की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। पार्टी के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद इस हाट सीट पर मायावती के निर्देश पर जातीय संतुलन बनाने व नए समीकरण को बल देने के लिए ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगा सकती हैं।

कार्यकर्ता सम्‍मेलन की तैयारी अंतिम चरण में

वर्ष 1989 से बसपा ने बरौली विधानसभा को अपनी प्राथमिकताओं पर रखा है। इस सीट पर अर्से तक कांग्रेस के विधायक जीतते आए हैं । इस सीट पर राममंदिर आंदोलन के चलते मुनीश गौड़ ने कब्जा किया था। तब से अब तक इस सीट पर ठा. दलवीर सिंह व ठा. जयवीर सिंह के बीच सियासी मुकाबला रहा है। ठाकुर मतदाताओं में बसपा ने ठा. जयवीर सिंह को सबसे पहले जिलाध्यक्ष बनाकर सेंध लगाने का प्रयास किया था। तब ठा. जयवीर सिंह ने पहली बार ठा. दलवीर सिंह को पराजित कर बरौली विधानसभा सीट पर कब्जा किया था। मायावती सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बसपा के दिग्गज जुटे हुए हैं। संयोजक नरेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य फारूख अहमद, जिला कोषाध्यक्ष लवकुश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कोमल चौधरी, शेर सिंह आदि पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर भीड़ को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए जुटे हुए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया है कि अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह , महापौर मोहम्मद फुरकान,पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी रणवीर कश्यप, अशोक सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी