अलीगढ़ में शुरू होने वाला है बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, हो सकती है बरौली के दावेदार की घोषणा

बसपा का कार्यकर्ता सम्‍मेलन गुरुवार को शुरू हो गया। मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अलीगढ़ आगरा मिर्जापुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली बरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:50 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:50 AM (IST)
अलीगढ़ में शुरू होने वाला है बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, हो सकती है बरौली के दावेदार की घोषणा
आरडी फार्म हाउस में गुरुवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो गया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। बरौली विधानसभा के अनूपशहर रोड जवां तेजपुर आरडी फार्म हाउस में गुरुवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो गया। इसकी तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जाएगा। मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व अलीगढ़ आगरा, मिर्जापुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली बरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली बुलंदशहर के डिबाई होते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुंचेगे। यह बरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की घोषणा करेंगे।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सिंह ने की। अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह , महापौर मोहम्मद फुरकान,पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी रणवीर कश्यप व अशोक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।जिला उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य फारूख अहमद, जिला कोषाध्यक्ष लवकुश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष कोमल चौधरी, शेर सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सम्मेलन आदि मौजूद हैं।

ये कैसा महोत्सव?

अमृत महोत्सव वीरों की गौरवगाथा है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में यह मनाया जा रहा है। महोत्सव के माध्यम से देश के उन वीर सपूतों को भी खोज निकालना था, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्य न्यौछावर कर दिया था। आजादी की लड़ाई में उनका योगदान किसी से कम नहीं था, मगर वह इतिहास के पन्नों पर चमक नहीं सके। पीएम ने भी कहा था कि ऐसे लाेगों को सामने लाया जाए? मगर, जिले में अमृत महोत्सव के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। क्रिकेट मैच खेलकर महोत्सव मनाया जा रहा है। जिस देश ने हमें गुलाम बनाया था, क्रिकेट से उसका गहरा नाता है। ऐसे में अच्छा होता जिले के उन तमाम क्रांतिकारियों को खोजा जाता जो गुमनामी में हैं। मगर, उनके शौर्य और वीरता की गाथा किसी से कम नहीं है। इनकी कहानियां नई पीढ़ी को बताए जाने की जरूरत है।

बरौली से बसपा के विधान सभा प्रत्याक्षी के नाम की घोषणा होने के बाद जनता का आभार व्यक्त करते नरेंद्र शर्मा उर्फ मोनू भैया।

मंच से बोलते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव बाबू मुनकाद अली।

chat bot
आपका साथी