BSP Politics : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा आज अलीगढ़ में

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्रा मंगलवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह पार्टी की ओर से मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री नुकुल दुबे भी उनके साथ आ रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:07 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:07 AM (IST)
BSP Politics : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा आज अलीगढ़ में
सांसद सतीश चंद्र मिश्रा मंगलवार को अलीगढ़ आ रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद सतीश चंद्र मिश्रा मंगलवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह पार्टी की ओर से मैरिस रोड स्थित हबीब गार्डन में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री नुकुल दुबे भी उनके साथ आ रहे हैं। मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह, वरिष्ठ नेता व संयोजक उद्योगपति विजय पंडित ने तैयारियों का जायजा लिया। बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया कि सांसद सतीश चंद्र मिश्रा आगरा से सड़क मार्ग से सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे हाथरस के लिए रवाना होंगे।

संगठन को मजबूत करने को दिनरात एक किया

मिश्रा ऐसे समय अलीगढ़ आ रहे हैं जब पार्टी में खींचतान चल रही है। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने संगठन पर सवाल खड़े करते हुए इस्तीफा तक दे दिए। उनका पत्र भसी वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में कई नेताओं ने इसे पत्र को फर्जी भी करार दिया। बसपा के मंडल सेक्टर प्रभारी अशोक कुमार प्रजापति ने पार्टी में चल रहे घमासान पर गहरा दुख जताया है। मीडिया को जारी बयान में कहा है कि संगठन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हमने पार्टी को मेहनत से सींचा है। संगठन को मजबूत करने के लिए दिनरात एक किए। इन दिनों संगठन में ठीक नहीं चल रहा है। मैं अपने दायित्व के हिसाब से काम नहीं कर पा रहा हूं। साथ ही परिवार व कारोबार की भी व्यस्तता है। मायावती (बहनजी) के प्रति मेरी पूरी आस्था है। पार्टी का ताउम्र सच्चा सिपाही की तरह काम करुंगा। बहनजी से मिलकर अपने दायित्व से मुक्ति की पेशकश करुंगा।

chat bot
आपका साथी