बसपा के आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कसा तंज, भाजपा सरकारों ने गरीबों को छला Aligarh News

बसपा के आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। कहा भाजपा सरकारों ने गरीबों को छलने का काम किया है। मायावती शासन में इस वर्ग के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:12 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:12 AM (IST)
बसपा के आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी ने कसा तंज, भाजपा सरकारों ने गरीबों को छला Aligarh News
मायावती ने सुबह ही अपने कार्यकर्ताओं से केक काटने की मना कर दी थी।
अलीगढ़, जेएनएन। बसपा के आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। कहा, भाजपा सरकारों ने गरीबों को छलने का काम किया है। मायावती शासन में इस वर्ग के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया। पूंजीपतियों को लाभ दिया जा रहा है। जनता यह सब जान चुकी है। अगले साल होने वाले चुनाव में बसपा की ही सरकार बनेगी। इससे पहले पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर इतिहास को दोहराएं। 
बहन बेटियों की आबरू खतरे में, अपराध चरम पर
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर नुमाइश मैदान में हुए जनकल्याणकारी समारोह में उन्होंने कहा कि गैर सपा- भाजपा सरकार ने मायावती के कार्यकाल में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। बहन बेटियों की आबरू खतरे में हैं। अपराध चरम पर हैं। प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। 
समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. रतनदीप ङ्क्षसह ने की। संचालन मुकेश चंद्रा ने किया। संबोधन अलीगढ़ मंडल के सेक्टर प्रभारी रणवीर कश्यप, महेश चौधरी,शिव कुमार शास्त्री,सुरेश गौतम,अशोक प्रजापति, जसवंत सांवरिया,आरिफ बॉबी, मैराज अली, मोहम्मद बिलाल,साकिब अनवार, मूलचंद बघेल, संजय शर्मा खैर, डा. पहल सिंह, अर्जुन स्वामी, संदीप पाटिल, राहुल गौतम, अतर सिंह, छत्रपाल ङ्क्षसह, मूकीमुद्दिन, मुनीश गांधी , सुबोध सिद्धार्थ, जावेद, गोपी, सत्यप्रकाश, ताज मोहम्मद, लव शर्मा, शिवकांत शर्मा, उदय बघेल आदि ने संबोधित किया। 
 दूसरे दल छोड़ बसपा में हुए शामिल 
बसपा के जिला अध्यक्ष डा. रतन दीप सिंह ने भाजपा, सपा, कांग्रेस व आजाद समाज पार्टी को छोड़ सैकड़ों लोगों ने बसपा में शामिल होने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान योगेश प्रधान, दिनेश भारद्वाज, मुन्ना पंडित,प्रवीन चौधरी , मनु वाल्यान, दलवीर चौधरी, योगेंद्र प्रसाद निमेष , विकास बाबू, दिलीप कुमार गौतम,साहिल रावत आदि ने पार्टी की सदस्यता ली है। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां 
मायावती ने सुबह ही अपने कार्यकर्ताओं से केक काटने की मना कर दी थी। तिलकराज यादव ने केक न काटने की मंच से सूचना दी। गौतमबुद्ध नगर के जेवर से आए गीतकारों ने बसपा की प्रशंसा में गीत गाकर समां बांधा।
 मायावती के जन्मदिन पर नीला पताका लहराने की भरी हुंकार
बसपा प्रमुख मायावती के जन्मदिन के बहाने बसपाइयों ने शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन किया। नुमाइश मैदान स्थित पुनिया द्वार पर जनकल्याणकारी समारोह में ब्ल्यू ब्रिगेड भीड़ जुटाने में सफल रही। शीतलहर के बीच वक्ताओं ने सूबे में फिर नीला पताका लहराने की हुंकार भरी तो वातावरण में सियासी गरमाहट आ गई। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए वक्ताओं ने जोश भरा। वहीं, सियासी तीर छोड़ते हुए जातीय संतुलन साधने का प्रयास किया।
बसपा मुस्‍लिम समाज की रहनुमा
समारोह में मुख्य अतिथि व महापौर मोहम्मद फुरकान ने तो मुस्लिम समाज का बसपा सुप्रीमो मायावती को सबसे बड़ा रहनुमा बताया। वे बोले, देश में कुल 122 महापौर हैं। इनमें सिर्फ एक ही मुस्लिम महापौर के रूप में वे अकेले हैं। महापौर से पहले हुए विधानसभा चुनाव में कमल की बहार थी। ऐसे में मायावती ने उन्हें एक सिपाही के रूप में मैदान में उतारा था। महानगर की जनता ने बसपा पर एक बार भरोसा कर उन्हें जीत दिलाई। उन्होंने भी पार्टी के मान-सम्मान व स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। 
हरदुआगंज नगर पंचायत अध्यक्ष तिलकराज यादव ने कहा कि जनता के साथ बसपा ने ही उन्हें ताज सौंपा है। बसपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। 
मोदी-योगी सरकार पर तल्ख टिप्पणी
खैर के पूर्व विधायक पुत्र व ब्लॉक प्रमुख दिवाकर गौड़ ने मोदी-योगी सरकार पर तल्ख टिप्पणी की, वे बोले ये पहली सरकार है जो रंग-भेद की नींव रखकर सियासत कर रही है। गौड़ ने कहा कि बसपा शासन में दर्जन भर ब्राह्मण समाज के मंत्री होते थे, आज यह समाज सियासी हिस्सेदारी के लिए संघर्ष कर रहा है। गौड़ के दावे पर खैर के ही संजय शर्मा ने मंच पर मोहर लगाई।
chat bot
आपका साथी