ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भाइपाइयों ने चलाई साइकिल Aligarh news

सोमवार की सुबह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार स्थानीय भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टैंड से नगर में भ्रमण करते हुए आगरा बाईपास एवं चौधरी चरण सिंह चौराहे से होकर रोडवेज बस स्टैंड पर ही साइकिल यात्रा का समापन किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:07 PM (IST)
ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए भाइपाइयों ने चलाई साइकिल Aligarh news
ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्‍साहवर्धन के लिए भाजपाइयों ने चलाई साइकिल।

हाथरस, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए चलाए जा रहे चीयर फ़ार इंडिया अभियान के तहत साइकिल चलाकर ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए आम जनता से समर्थन करने की अपील की।

खिलाड़ियों के समर्थन एवं सम्‍मान के लिए एकजुटता दिखाएं

सोमवार की सुबह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार स्थानीय भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टैंड से नगर में भ्रमण करते हुए आगरा बाईपास एवं चौधरी चरण सिंह चौराहे से होकर रोडवेज बस स्टैंड पर ही साइकिल यात्रा का समापन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है, कि ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों के समर्थन एवं सम्मान में एकजुटता के साथ उनका समर्थन करें। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ओलंपिक खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कई कार्यक्रम पूरे देश में चलाए जा रहे हैं। जिन्हें हम सब को मिलकर सफल बनाना है। जिससे खिलाड़ियों का अंदर उर्जा का संचार हो,वह अधिक से अधिक मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करें।

सबसे ज्‍यादा युवाओं की संख्‍या भारत में 

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह ने कहा के पूरे विश्व में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की भारत में है। इसलिए हम युवाओं का दायित्व बनता है कि हम ओलंपिक खिलाड़ियों के सम्मान में एकजुटता के साथ खड़े होकर उनका उत्साहवर्धन करें। साइकिल यात्रा का संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबलू गौतम द्वारा किया गया। साइकिल यात्रा में मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, ओमवीर चौधरी, अंकुश गौड,ह्मवीर सिंह, मनीष गौतम, दरवेश गौतम, विजय बघेल, अखिल चौधरी, आदेश चौधरी, सचिन चौधरी, मनीष चौधरी, कृष्णा चौधरी, राजकुमार शर्मा, सचिन कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी