कहर बनकर टूटी बारिश, दो मंजिला मकान गिरा

विजयगढ़ क्षेत्र में बरसात लोगों पर कहर बरपा रही है। मकानों में सीलन आने से गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को ग्राम बिस्तौली में दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया जिसमें दो बच्चों सहित महिला घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:03 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:03 AM (IST)
कहर बनकर टूटी बारिश, दो मंजिला मकान गिरा
कहर बनकर टूटी बारिश, दो मंजिला मकान गिरा

अलीगढ़ : विजयगढ़ क्षेत्र में बरसात लोगों पर कहर बरपा रही है। मकानों में सीलन आने से गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को ग्राम बिस्तौली में दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया, जिसमें दो बच्चों सहित महिला घायल हो गई।

गुरुवार शाम बारिश हो रही थी और गवेंद्र पुत्र मुनेश पाल अपनी पत्नी गीता देवी एवं छोटे दो बच्चे कमरे में बरामदे में बैठे थे। तभी अचानक दूसरी मंजिल भराभरा कर गिर पड़ी। बच्चे अंकित एवं आदित्य बाहर निकले तो ईंटों की चपेट में आ गए। वहीं बरामदे में पड्डा बंधा हुआ था उसे निकालने गीता पहुंची तभी नीचे की मंजिल की छत गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड्डा की दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों का कस्बा में ही उपचार कराया और गीता की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ भेजा। हल्का लेखपाल को भी सूचना दे दी है।

भरभरा कर गिरी कमरे की छत, युवक घायल

संसू, छर्रा : क्षेत्र के ग्राम टंडोली में बुधवार रात एक घर की छत ढहने से युवक घायल हो गया। स्वजन ने उसे छर्रा स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। ग्राम टंडोली निवासी भूरे पुत्र मेंदू बुधवार रात बरामदे में सो रहा था। बीते दिनों हुई तेज बारिश के चलते घर की छत जर्जर हो गई थी। रात में अचानक छत की पटिया भरभरा कर गिर गईं। चारपाई पर सो रहे भूरे मलवा में दब गए। चीख पुकार सुनकर उसे बाहर निकाला।

स्कूल की छत गिरी, एक

मजदूर हुआ घायल

संसू, अतरौली : नगर में स्थित नंबर एक स्कूल की छत भरभरा कर गिर गई, जिससे मजदूर घायल हो गया। साथी उसे आनन फानन सीएचसी ले गए, जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मोहल्ला सरायवली में स्थित प्राइमरी स्कूल नंबर एक का भवन जर्जर होने पर उसे तोड़ा जा रहा है। गुरुवार सुबह मजदूर बंटी, गंगा सिंह, योगेश निवासी कासिमपुर, लेखराज गांव जरगवां, महेंद्र व विकास निवासी गांव सिधौली तोड़ रहे थे। मजदूर विकास पुत्र अमर छत पर चढ़कर तोड़ रहा था कि अचानक छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में विकास दब गया। साथी मजदूरों ने मलबा हटाते हुए विकास को बाहर निकाला। आनन फानन सीएचसी ले गए, जहां से डाक्टरों ने मेडिकल भेज दिया। मुसीबत बनी बारिश,

गिरने लगे मकान

संसू, नगला जुझार : गांव मुरवार मे प्रेमपाल सिंह पुत्र मंगलसेन गुरुवार सुबह पशुओं का चारा कूट रहे थे कि अचानक कमरा की छत गिर गई। हादसे में प्रेम पाल सिंह, उनका बेटा सौरभ कुमार व शिव कुमार पुत्र मुखत्यार सिंह के चोट आई हैं। शिव कुमार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

मकान भरभरा कर गिरा

गौंडा : क्षेत्र के गांव पीजरी के हरिओम सिंह का गांव में कच्चा मकान था जो कई दिन से हो रही बारिश के कारण गिर गया है। अब परिवार के लिए रहने के लिए मकान नहीं है। सारा सामान भी टूट कर बेकार हो गया। पीड़ित ने बताया कि कई बार प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं मिली। अब वह भी स्थिति नहीं रही जिससे कि घर में खाना भी बन सके।

chat bot
आपका साथी