ताइक्वांडो पुमसे में किया शानदार प्रदर्शन, जीते पदक

स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 09:55 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 09:55 PM (IST)
ताइक्वांडो पुमसे में किया शानदार प्रदर्शन, जीते पदक
ताइक्वांडो पुमसे में किया शानदार प्रदर्शन, जीते पदक

जासं, अलीगढ़ : स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन बुधवार को किया गया। आखिरी दिन ताइक्वांडो की पुमसे विधा में खिलाड़ियों ने शानदार मूव्स का प्रदर्शन कर पदक जीते। पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी शालिनी चौहान व कोच राजीव चौहान ने विजेताओं को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया। रोमांचकारी प्रदर्शन की सभी ने काफी तरीफ की और प्रतिभागियों को सराहा। सीनियर पुरुष 40 वर्ष आयु वर्ग में बंटी कुमार ने स्वर्ण, 50 वर्ष आयु वर्ग में सुनील कुमार ने स्वर्ण, जूनियर युगल वर्ग में अनुष्का शर्मा व ऋषितध्वज सिंह ने स्वर्ण, सीनियर युगल वर्ग में शोभित शर्मा व दूर्वा दुबे ने स्वर्ण पदक जीते।

इस प्रकार रहे परिणाम

-------------

सबजूनियर महिला एकल वर्ग

स्वर्ण पदक - अवनी, आरोही सिंह, सबरीना शेख

रजत पदक - उमायमां मलिक, हर्षिता वर्मा, कृति चौधरी

कांस्य पदक - पावनी सक्सेना, ओजस्वी सिंह, विधि यादव

पुरुष सबजूनियर एकल वर्ग

स्वर्ण पदक - आर्यन प्रताप, सार्थक चौधरी, दर्शील जैन

रजत पदक - आरव, अरनव सिंह, वीर वर्मा

कांस्य पदक - तनुष गर्ग, जीत वर्मा

महिला कैडेट एकल वर्ग

स्वर्ण पदक - मैलविना अग्रवाल, जानवी शर्मा

रजत पदक - गरिमा सनी, पूर्वी

पुरुष कैडेट एकल वर्ग

स्वर्ण पदक - श्रेष्ठ अग्रवाल

रजत पदक - मुदित हरियाणा

जूनियर महिला एकल वर्ग

स्वर्ण पदक - अक्सा आमिर, अनुष्का शर्मा

रजत पदक - भावना गौतम, खुशी

जूनियर पुरुष एकल वर्ग

स्वर्ण पदक - रिषित ध्वज सिंह, आकाश भारद्वाज

रजत पदक - नवीन कुमार, अभिषेक शर्मा,

सीनियर महिला एकल वर्ग

स्वर्ण पदक - मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी

रजत पदक - दूर्वा दुबे, वंशिका

सीनियर पुरुष एकल वर्ग

स्वर्ण पदक - शोभित शर्मा, सागर राजपूत

रजत पदक - निश्चय चौधरी, लवकुश शर्मा

सब जूनियर टीम पुरुष वर्ग

स्वर्ण पदक - रघुवेंद्र, दर्श, तनुष

सीनियर टीम

स्वर्ण पदक - लवकुश शर्मा, शोभित शर्मा, परवेज दिलानी

chat bot
आपका साथी