बूथ अध्यक्ष को भी आगे बढ़ने का मिलता है मौका, बस होनी चाहिए खूबियां Aligarh News

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के उप सभापति डा. मुकेश शर्मा का स्वागत किया। महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट किया और मिठाई खिलाई। डा. मुकेश शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 03:46 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 03:46 PM (IST)
बूथ अध्यक्ष को भी आगे बढ़ने का मिलता है मौका, बस होनी चाहिए खूबियां Aligarh News
डा. मुकेश शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है

अलीगढ़, जेएनएन। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के उप सभापति डा. मुकेश शर्मा का स्वागत किया। महासभा के कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट किया और मिठाई खिलाई। डा. मुकेश शर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि जनसमस्याओं का अधिक से अधिक निस्तारण कराऊं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन नहीं बल्कि परिवार है। यहां पर बूथ अध्यक्ष को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। वह भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकता है। बस ईमानदारी से कार्य करते रहिए। पार्टी के सहयोग से जो उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, उसे वह अच्छी तरह से निभाएंगे। 

 नगर निगम में उप सभापति का पद महत्वपूर्ण 

समाजसेवी माधवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि डा. मुकेश शर्मा को वह काफी समय से जान रहे हैं, वह जिस क्षेत्र में भी रहे हैं वहां उन्होंने 100फीसद ईमानदारी से कार्य किया है। पार्षद की व्यस्तता बहुत रहती है। उसके बाद भी वह बहुत ही सहज और सुलभ तरीके सभी से मिलते हैं। उनका यह व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करने वाला है। मेघा चौबे ने कहा कि डा. मुकेश शर्मा समाज के गौरव हैं, उन्हें उप सभापति की जिम्मेदारी मिली है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।  शोभा उपाध्याय ने कहा कि समाज के लोग आगे बढ़ते हैं तो खुशी की अनुभूति होती है। नगर निगम में उप सभापति का पद महत्वपूर्ण है, निगम  से संबंधित तमाम समस्याएं होती हैं, जिसे निस्तारित कराने में सुविधा होगी। गीता उपाध्याय ने कहा कि कोई भी पद जिम्मेदारी का एहसास कराता है। फिर व्यक्ति बहुत ही सावधानी से कार्य करता है। डा. मुकेश शर्मा सुलझे हुए हैं वो हर कार्य को बहुत ही कुशलता से करेंगे।  आशीष शर्मा ने कहा कि डा. मुकेश शर्मा वर्षों से सेवाकार्य से जुड़े हुए हैं। लंबे समय तक उन्होंने विश्व हिंदू परिषद में कार्य किया। वहां उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी।

आगे बढ़ने का मौका मिलता रहेगा

प्रखर हिंदुत्व की आवाज को जोरदारी से बुलंद करते थे। फिर सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में लगातार कार्य करते रहें। उनके इस कार्य को ही देखकर पार्टी ने उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया। उनका मृदु स्वभाव सभी को प्रभावित करने वाला है। निगम में भी वह बड़े से बड़े कार्य को अपने कुशल व्यवहार से करा लेंगे। आशीष ने कहा कि उप सभापति का पद मिलने से सभी गर्वित हैं। मोहित चौबे ने कहा कि डा. मुकेश शर्मा ने यह साबित कर दिया है कि किसी भी संगठन में यदि आप पूरी ईमानदारी से लगे रहते हैं तो आपको आगे बढ़ने का मौका मिलता रहेगा। आप को समाज भी सहयोग करेगा। इसलिए छोटे से छोटे कार्य को भी निष्ठा पूर्वक करना चाहिए। मोनू शर्मा, रंजन उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, मोहित शर्मा, अतुल शर्मा, राधिका आदि थीं।

chat bot
आपका साथी