बोलेरो सवार बरातियों को तमंचों के बल पर लूटा

अलीगढ़ं : कासगंज में डकैती की वारदात के बाद पुलिस चौकसी बरत रही है। वहीं बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 May 2018 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 13 May 2018 06:00 AM (IST)
बोलेरो सवार बरातियों को  
तमंचों के बल पर लूटा
बोलेरो सवार बरातियों को तमंचों के बल पर लूटा

अलीगढ़ं : कासगंज में डकैती की वारदात के बाद पुलिस चौकसी बरत रही है। वहीं बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को तड़के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र से बरात में शामिल होकर गांव भमोरी खुर्द लौट रहे बोलेरो सवार 11 बरातियों को तमंचों के बल पर लूट लिया।

थाना दादों के गांव भमोरी खुर्द निवासी ग्राम प्रधान राजेंद्र ¨सह अपने साथी करीब 11 लोगों के साथ शुक्रवार को कासगंज के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव गढ़ी बेंदुला में बोलेरो से अमर सिंह के बेटे प्रमोद की बरात में गए थे। रात में शादी सभी रस्म पूरी होने के बाद सभी लोग शनिवार तड़के चार बजे वापस लौट रहे थे। गांव अंगदपुर के पास गाड़ी का अचानक अगला पहिया पंचर हो गया। सभी लोग टायर बदलवाने में जुट गए। इस दौरान झाड़ियों से तमंचे लेकर निकले तीन बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश राजेंद्र से घड़ी और 8500 रुपये के अलावा मुन्नालाल, चंदन, अभिलाष, राजू, श्योराज, विजयपाल, विनोद, वृंदावन आदि से करीब 20 हजार की नकदी लूटकर भाग गए। लूट की सूचना पर यूपी -100 पहुंच गई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित राजेंद्र ने थाने में तहरीर देकर लूट की बात कही।

गोली मारने की धमकी : बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। राजेंद्र के सीने पर तीन बार तमंचा रखा। बोलेरो पर पुलिस लिखा देख कहने लगे कि यही पुलिस में है। गोली मार दो। राजेंद्र ने वाहन किराए का बताया और सभी को सामान्य आदमी बताकर जान बचाई।

सीओ से झड़प : राजेंद्र ने बताया कि मुकदमा लिखने को कहा तो सीओ जांच के बाद रिपोर्ट की कहने लगे। इधर, लूट की खबर पर गांव गढ़ी बेंदुला से सिढ़पुरा पहुंचे सैकड़ों रिश्तेदार व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। यह देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मुकदमा की जिद पर अड़े राजेंद्र को दारोगा ने समझाया।

पैसे देकर दारोगा ने जान छुड़ाई

प्रधान राजेंद्र ने बताया कि लूट की घटना और ग्रामीणों का गुस्सा देख वहां की पुलिस के हाथ-पांव फूले हुए थे। कोतवाल सिढ़पुरा राजकुमार के छुट्टी पर होने के चलते उनकी जगह चार्ज संभाल रहे दारोगा का कहना था अधिकारी उसे नहीं छोड़ेंगे। लूट व डकैती की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। इस बार कैसे भी बचा लो, जाम मत लगाओ। लूट की रकम जो गई है उसे मुझसे ले जाओ। दारोगा के माथे पर पसीना देख प्रधान पिघल गए और तहरीर देकर लुटी रकम दारोगा से लेकर चले आए। मौके से दारोगा कोतवाली प्रभारी से मोबाइल पर संपर्क में बना रहा।

chat bot
आपका साथी