अलीगढ़ में आग का गोला बनी कार से मची अफरा - तफरी

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ के सासनी गेट चौराहे पर नोएडा से आई एक कार आग गोला बन गई। हीटिंग के चलते कार में धूंआ उठा। तभी चालक ने कार को चोराहे पर रोक लिया और बैठे सभी चार लोग बाहर निकल आए।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 04:21 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 04:21 PM (IST)
अलीगढ़ में आग का गोला बनी कार से मची अफरा - तफरी
अलीगढ के सासनी गेट चौराहे पर नोएडा से आई एक कार आग गोला बन गई।

अलीगढ़, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ के सासनी गेट चौराहे पर नोएडा से आई एक कार आग गोला बन गई। हीटिंग के चलते कार में धूंआ उठा। तभी चालक  ने कार को चोराहे पर रोक लिया और बैठे  सभी चार लोग बाहर निकल आए। चालक समेत जैसे ही सभी लोग सड़क के किनारे पर पहुंचे ही थे। कार में ब्‍लॉस्‍ट हो गया। 

 

धूं'-धूं करके आवाज के साथ हुए ब्‍लास्‍ट से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस चौकी चौराहे पर ही है। इसलिए पुलिस कर्मियों ने लोगों को तितर बितर कर दिया। जानकारी मिलने के आधा घंटे बाद दमकल गाड़ी पहुंच गई और मशक्‍त के साथ आग पर काबू पा लिया।   

 

चालक ने बताया कि नोएडा से अलीगढ़ आ रहे थे। रास्‍ते में ही कार हीट हो गई थी, लेकिन  सासनी गेट चौराहे पर कार में आग लग गई। कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं।

chat bot
आपका साथी