भाजपा की कार्यसमिति आज, 2022 रहेगा लक्ष्य, शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

कार्यसमिति में सूचीबद्ध कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। सांसद सतीश गौतम विधायक एमएलसी महानगर की कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी उपस्थित रहेंगे। बैठक तीन सत्रों में संपन्न होगी। प्रथम उद्घाटन सत्र रहेगा जिससे डा. रजनीश त्यागी का संबोधन रहेगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:32 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:32 AM (IST)
भाजपा की कार्यसमिति आज, 2022 रहेगा लक्ष्य, शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
प्रथम उद्घाटन सत्र रहेगा, जिससे डा. रजनीश त्यागी का संबोधन रहेगा।

अलीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ महानगर की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को होगी। जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में सुबह 10.30 बजे से बैठक आयोजित की गई है। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद गुप्ता एवं जिला प्रभारी अलीगढ़ महानगर तथा डा. रजनीश त्यागी होंगे। चर्चा है कि बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी।

कार्यसमिति में सूचीबद्ध कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। सांसद सतीश गौतम, विधायक, एमएलसी, महानगर की कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी उपस्थित रहेंगे। बैठक तीन सत्रों में संपन्न होगी। प्रथम उद्घाटन सत्र रहेगा, जिससे डा. रजनीश त्यागी का संबोधन रहेगा। द्वितीय सत्र आगामी कार्यक्रम एवं चुनावी चर्चाएं एवं अभियानों की चर्चाएं रहेंगी, जिसमें महानगर के प्रभारी डा. प्रमोद गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। समापन सत्र विधायक संजीव राजा रहेगा। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत करेंगे।

कृष्णांजलि में आज बंटेंगे नियुक्ति पत्र

अलीगढ़ : 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत तीसरे चरण में 161 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। पूर्व बीएसए डा. लक्ष्मीकांत पांडेय के कार्यकाल में इनकी काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करा ली गई थी। बीएसए सत्येंद्र कुमार ढाका ने बताया कि दोपहर 12 बजे से नुमाइश ग्राउंड के कृष्णांजलि सभागार मेें नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। लोकभवन में मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। डीएम व जनप्रतिनिधियों के हाथों अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी