Modi Birthday Celebrated: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने केक काटा और फल बांटे Hathras News

Modi Birthday Celebrated भाजपा महिला मोर्चा की ओर से केक भी काटा गया। भाजपा सदर विधायक हरिशंकर माहौर के साथ शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बागला चिकित्सालय में मरीजों को फल नारियल पानी वितरण भी किए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:29 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:29 PM (IST)
Modi Birthday Celebrated: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने केक काटा और फल बांटे Hathras News
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से केक भी काटा गया।

हाथरस, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिन भाजपाइयों ने मनाया। इस मौके पर वैक्सीनेशन कैंप, गरीबों को फल वितरण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से केक भी काटा गया। भाजपा सदर विधायक हरिशंकर माहौर के साथ शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बागला चिकित्सालय में मरीजों को फल, नारियल पानी वितरण भी किए। इसके अलावा जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

भाजपाइयों ने की कामना

सभी भाजपाइयों ने ईश्वर से यह कामना की कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी के लिए दीर्घायु की कामना की और उनके नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर है। आज मोदी जी के कारण ही हमारा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाया गया है। इस मौके पर कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, अनुसूचित मोर्चा जिलाअध्यक्ष रामवीर माहौर, सभासद नारायण लाल, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, सुनीत आर्य, हरीश सेंगर, रजत अग्रवाल, प्रदीप सिंह, भूपेंद्र कौशिक, ज्ञानेंद्र शर्मा एडवोकेट, सोनिया नारंग, गोपाल वार्ष्णेय, आकाश वर्मा उपस्थित थे।

महिला मोर्चा ने मनाया जन्‍म दिन

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में मोहनगंज घंटाघर में केक काटकर मनाया गया औऱ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री स्मृति पाठक, महामंत्री बबिता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुचेता जोन, पूजा मदान, मीरा पाठक, ट्विंकल जोन, शिखा वार्ष्णेय, रेखा दत्त, मनोज उपाध्याय, विपिन सिंह, शशांक शर्मा, चिंकी शर्मा उपस्थित रहे।

तीन सौ रुपये प्रति प्रधान पर होंगे खर्च

अलीगढ़ : गांवों में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार से जिले में इसकी शुरुआत होने जा रही है। 13 अक्टूबर तक जिले में प्रशिक्षण चलेगा। दो दिन में एक ब्लाक पर प्रशिक्षण मिलेगा। अब जिला स्तर से नोडल अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है। 50 प्रधानों के प्रति बैच 30 हजार रुपये खर्च करने का मानक तय किया गया है। ऐसे में एक प्रधान पर 300 रुपये प्रति प्रधान खर्च होंगे। इन्हें नाश्ता के साथ ही लजीज व्यजनों का भी स्वाद मिलेंगे

chat bot
आपका साथी