भाजपाइयों ने गिनाई योगी सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां

प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साढ़े चार वर्ष पूरा होने पर सोमवार को गभाना कस्बे में बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिह जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा युवा नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जो प्रदेशवासियों को नारा दिया था सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास पर योगी सरकार इन साढ़े चार वर्षों में पूरी तरह से खरी उतरी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:05 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:05 PM (IST)
भाजपाइयों ने गिनाई योगी सरकार   
की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां
भाजपाइयों ने गिनाई योगी सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियां

अलीगढ़ : प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में साढ़े चार वर्ष पूरा होने पर सोमवार को गभाना कस्बे में बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिह, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जो प्रदेशवासियों को नारा दिया था सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास पर योगी सरकार इन साढ़े चार वर्षों में पूरी तरह से खरी उतरी है। उनका कार्यकाल सुरक्षा व सुशासन का रहा है। पिछली सरकारों में जहां बहन-बेटियां शाम होते ही घरों से बाहर निकले से डरती थी, वहीं योगी सरकार में वह अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं। करीब चार लाख से अधिक बेरोजगारों युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाई गई, कोरोना काल में गरीब असहाय व निराश्रित लोगों को पर्याप्त भोजन के साथ निश्शुल्क राशन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अब सुशासन व विकास की एक अलग पहचान के रूप में जाना जाने लगा है। इस मौके पर चंडौस ब्लाक प्रमुख पति रेशमपाल सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह संजू, सहकारी संघ अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, जीतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में भाजपा की उपलब्धियों का बखान

संसू, इगलास : भाजपा के बेसवां मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह ने विधानसभा विस्तारक अतुल मिश्रा के साथ बूथ विजय अभियान के तहत गांव पचहरा, छैंछऊ, सूरजा कारौली, साथिनी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें सरकार की उपलब्धियां बताकर प्रचार-प्रसार किया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष गुलवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कालीचरण गौड़, मुकेश शर्मा, संजय शर्मा, बूथ अध्यक्ष स्वामी परमानंद, सुरेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, मुकेश कुमार, मुनेश कुमार, मनोज कुमार, चंद्रपाल सिंह आदि थे। पढ़ील में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सेक्टर चौपाल रखी। यहां मंडल संयोजक लव उपाध्याय, योगेंद्र आर्य, श्योदान सिंह, विजय उपाध्याय, मुनेश उपाध्याय, प्रेम उपाध्याय, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, हरप्रसाद उपाध्याय आदि थे।

chat bot
आपका साथी