किसानों के बीच पैठ बनाएंगे भाजपाई, गांवों में करेंगे संपर्क

भाजपा ने किसानों के बीच पैठ बनाने के लिए संपर्क की तैयारी की है। वह गांवों में जाकर किसानों के बीच संपर्क करेगी। किसानों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताएंगे। साथ ही कृषि कानून वापस लेने के बाद किसानों के अंदर क्या परिवर्तन है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 04:39 PM (IST)
किसानों के बीच पैठ बनाएंगे भाजपाई, गांवों में करेंगे संपर्क
भाजपा ने किसानों के बीच पैठ बनाने के लिए संपर्क की तैयारी की है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा ने किसानों के बीच पैठ बनाने के लिए संपर्क की तैयारी की है। वह गांवों में जाकर किसानों के बीच संपर्क करेगी। किसानों को भाजपा की नीतियों के बारे में बताएंगे। साथ ही कृषि कानून वापस लेने के बाद किसानों के अंदर क्या परिवर्तन है इसके बारे में भी जानेंगे।

भाजपा से किसान आज भी नाराज

भले ही तीनों कृषि कानून भाजपा ने वापस ले लिए हों मगर किसानों के बीच नाराजगी को लेकर भाजपा अभी भी आशंकित है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को यह लगता है कि किसानों के बीच नाराजगी अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुई है। कुछ किसान आज भी नाराज हैं। हालांकि, कृषि कानून वापस लेनी के बाद से किसानों की नाराजगी का कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी भजापा नेता किसानों के बीच में जाएंगे। एक दिसंबर से किसानों के बीच पहुंच कर भाजपा नेता किसानों को समझाने का प्रयास करेंगे कि भाजपा ही किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है। अभी तक जो भी दल रहे हैं वो किसानों को वोट बैंक की तरह प्रयोग करते रहे हैं। किसानों के लिए उन्होंने कोई काम नहीं किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है की आजादी के बाद से किसानों को कांग्रेस ने छला है। किसानों की उन्नति के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है, जिसके चलते किसानों के हालात नहीं सुधरे थे।

भाजपा किसानों के साथ

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती है कि भाजपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया, आजादी के बाद से कांग्रेस ने किसानों के लिए क्या किया जरा कांग्रेसी बता दें। यदि किसानों के हित में कांग्रेस ने कोई काम मन से किया होता जनता की नैया पार हो जाती। इसलिए प्रदेश की जनता जाग चुकी उसे अच्छे बुरे सभी की जानकारी है। इसलिए वो भाजपा के साथ है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा में किसानों का सम्मान हमेशा से होता आया है।

chat bot
आपका साथी