अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के इंतजार में

जिस दमखम के साथ भाजपा जिला पंचायत के चुनाव में मैदान में उतरी थी मगर करारी शिकस्त खाने के बाद अब नई रणनीति की तैयारी चल रही है। मात्र नौ सदस्य जीतकर आने के चलते पार्टी उथल-पुथल में है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:16 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:16 AM (IST)
अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के इंतजार में
मात्र नौ सदस्य जीतकर आने के चलते पार्टी उथल-पुथल में है।

अलीगढ़, जेएनएन। जिस दमखम के साथ भाजपा जिला पंचायत के चुनाव में मैदान में उतरी थी मगर करारी शिकस्त खाने के बाद अब नई रणनीति की तैयारी चल रही है। मात्र नौ सदस्य जीतकर आने के चलते पार्टी उथल-पुथल में है। फिलहाल विजय ङ्क्षसह को लेकर अभी पार्टी लामबंद है। जिले से नाम भी भेज दिया गया है। सदस्यों से बातचीत भी शुरू हो गई है, मगर निर्दलीयों के चलते अचानक रणनीति बदल सकती है।

यह  है भाजपा की राजनीति

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा 25 से अधिक सीटें आने का दावा कर रही थी। चुनाव से पहले पार्टी नेताओं का यह भी दावा था कि उन्हें एक भी सदस्य बाहर से नहीं लेना पड़ेगा। मगर, नौ सदस्य जीतकर आने के बाद से सारे दावे फेल हो गए हैं। अब पार्टी बागियों को एकजुट करने में जुटी हुई है। जिससे कुल 15 सदस्य हो जाएंगे। इसके बाद भी नौ सदस्यों की कमी पड़ रही है। ऐसे में निर्दलीयों को साथ लेने की कोशिश में है। पार्टी के नेताओं का दावा है कि कई सदस्य साथ आने को तैयार हैं। वहीं, विजय देवी को अध्यक्ष बनाने के लिए एकसुर में सभी जुट गए हैं। सदस्यों से बातचीत भी शुरू हो गई है। मगर, 17 के करीब जाट सदस्य जीतकर आए हैं, भाजपा को उन्हें मनाने में दिक्कत आ रही है। किसान आंदोलन को लेकर पहले से जाट बेल्ट नाराज है। ऐसे में जीते प्रत्याशी भाजपा के साथ खड़े होंगे यह मुश्किल सा लग रहा है। यदि वो भाजपा के साथ नहीं आए तो पार्टी अचानक रणनीति बदल सकती है। भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी फिर कोई भी दांव खेल सकती है। वह विपक्ष को किसी भी सूरत में एकजुट होने नहीं देना चाहेगी? बहरहाल, अब प्रदेश नेतृत्व के आदेश का इंतजार है, वहां से आदेश मिलने के बाद पार्टी आगे कदम बढ़ाएगी। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। 2015 की अपेक्षा हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। पार्टी का ही अध्यक्ष बनेगा, बस प्रदेश नेतृत्व के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी