भाजपाई बोले - हमारी सरकार ने दिया भयमुक्त वातावरण Aligarh news

भाजपा प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि इन वर्षों में पार्टी ने जो कार्य किया वो पिछले 60 वर्षों में कोई सरकार नहीं कर सकी। भाजपा नेताओं ने इस बहाने विपक्ष पर जमकर वार किया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:52 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:43 AM (IST)
भाजपाई बोले - हमारी सरकार ने दिया भयमुक्त वातावरण Aligarh news
प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर भाजपाइयो ने उपलब्धियां गिनाईं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि इन वर्षों में पार्टी ने जो कार्य किया वो पिछले 60 वर्षों में कोई सरकार नहीं कर सकी। भाजपा नेताओं ने इस बहाने विपक्ष पर जमकर वार किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश को भयमुक्त वातावरण दिया है। वरना प्रदेश में गुंडे, माफिया का राजा था। प्रदेश में भेदभाव के साथ विकास कार्य किया जाता था।

विपक्षियों पर बरसे भाजपा जिलाध्‍यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष के सामने कोई मुद्दे नहीं है। सपा के पिछले पांच साल का कार्यकाल देखेंगे तो सिर्फ दंगे हुए। प्रदेश धधक रहा था, बहन-बेटियों का राह चलना दूभर हो गया था। चेन स्नेचिंग की घटनाएं आए दिन होती थीं, लूटपाट बढ़ गया था। लेकिन आज किसी की हिम्मत नहीं है कि वह बहन और बेटियों की तरफ आंख उठा कर भी देख सके। सपा सरकार में प्रदेश के कई जिलों से पलायन की खबरें आती थीं। हिंदुओं पर बेइंतहा अत्याचार किया जाता था, उन्हें अपना घर बेचकर भागना पड़ता था, आज ऐसी हरकत करने वाले डरे हुए हैं, उनकी हिम्मत नहीं कि वह घरों से निकल कर इस तरह की घटना को अंजाम दें। जिलाध्यक्ष ने बसपा पर भी जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि बसपा के शासनकाल में प्रदेश को दुधारू गाय समझ लिया गया था। जनता के पैसे को लूटमार मच गई थी। पार्कों में करोड़ों रुपये के पत्थर लगवा दिए गए। उसमें करोड़ों रुपये का घोटाला मंत्रियों ने किया। जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया गया।

अलीगढ़ के लिए योगी सरकार ने बहुत काम किए

महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सड़कों के निर्माण के मामले में अग्रणी साबित हुई है। स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। अलीगढ़ के मामले में भी योगी सरकार ने बहुत कार्य किए हैं। जेवर एयरपोर्ट अलीगढ़ से ज्यादा दूर नहीं है। डिफेंस कारिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण के साथ अलीगढ़ के विकास की गति में और रफ्तार आएगी। जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि भाजपा समग्र विकास की पक्षधर है। इसलिए कोरोना के समय में गरीबों को राशन बिना भेदभाव के बांटा गया। मुस्लिमों को भी पूरा लाभ दिया गया, जबकि पिछली सरकारें ऐसा नहीं करतीं थीं। वह जनता के साथ भेदभाव करतीं थीं। योगी सरकार के निर्णय बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं, सरकार बड़े मुद्दों पर सशक्त निर्णय लेने में कभी पीछे नहीं रही। इसलिए सूबे के बड़े से बड़े माफिया सलाखों के पीछे हैं, उन्होंने जो बेहिसाब संपत्ति बना ली थी उसपर बुलडोरज चलवा दिया गया।

chat bot
आपका साथी