जनसंख्या नीति पर अलीगढ़ में भाजपा ने कहा-नई क्रांति की शुरुआत, विपक्ष ने किया वार

सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसंख्या नीति पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 01:18 AM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 01:18 AM (IST)
जनसंख्या नीति पर अलीगढ़ में भाजपा ने कहा-नई क्रांति की शुरुआत, विपक्ष ने किया वार
जनसंख्या नीति पर अलीगढ़ में भाजपा ने कहा-नई क्रांति की शुरुआत, विपक्ष ने किया वार

जासं, अलीगढ़ : विश्व जनसंख्या दिवस पर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या नीति मसौदा पेश किया तो इस पर टिप्पणियां शुरू हो गईं। भाजपा इसे नई क्रांति की शुरुआत बता रही है तो विपक्ष ने इस पर करार प्रहार किया है। विपक्ष का कहना है कि भाजपा का यह चुनावी स्टंट है तो भाजपा इसे प्रदेश की तरक्की का नया आयाम बता रही है। शहर के भी तमाम लोगों की अलग-अलग राय है।

....

प्रदेश में नई क्रांति की शुरुआत होगी। प्रदेश तरक्की की ओर बढ़ेगा। सभी के हाथ में रोजगार होगा और सभी संपन्न होंगे। जिस प्रकार से जनसंख्या बढ़ती जा रही थी, उससे हमारे संसाधन कम पड़ते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बहुत मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

ये भाजपा का सिर्फ चुनावी स्टंट है। ये कानून सिर्फ इसलिए लाया जा रहा है, क्योंकि भाजपा को लगता है कि हिदू मुस्लिम आपस में विरोध करेंगे। चुनाव से पहले यूपी में ध्रुवीकरण हो जाएगा। सरकार की नीयत कानून लागू करने की बजाय हिदू मुस्लिम ध्रुवीकरण की है। इस कानून का सबसे ज्यादा नुकसान हिदूओं को ही होगा। ये जन विरोधी व हिदू विरोधी कानून है।

रतनदीप सिंह, जिलाध्यक्ष, बसपा

यह मामला बेहद संजीदा है। जब तक शीर्ष नेतृत्व की प्रतिक्रिया नहीं आएगी, तब तक कुछ भी नहीं कह सकता हूं। सोमवार को पूरी तैयारी के साथ जवाब दूंगा।

संतोष सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

यह सही है कि जनसंख्या वृद्धि देश की बड़ी समस्या बनती जा रही है। इस पर अंकुश लगना ही चाहिए। लेकिन, जिनके दो से अधिक बच्चे हो चुके हैं, उन्हें सुविधाओं से महरूम न रखा जाए।

गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष सपा

सीएम के इस कदम का स्वागत करते हैं। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या विस्फोट की स्थिति में पहुंच गई थी। ऐसे हालत में स्थिति कभी भी बिगड़ सकती थी। सीएम के निर्णय से अब प्रदेश की स्थिति में तेजी से सुधार आएगा।

आशीष शर्मा, आर्य समाज, सहायक

योगीजी का हर निर्णय स्वागतयोग्य होता है। वो दृढ़ इच्छाशक्ति से कदम को आगे बढ़ाते हैं। जनसंख्या नियंत्रण नीति से प्रदेश स्थिति में सुधार आएगा। फुटपाथों पर भीख मांगते बच्चे नहीं दिखाई देंगे। सभी को रोजगार और शिक्षा मुहैया हो सकेगी।

गौरी पाठक, समाजसेवी

...........

बच्चा पैदा करने पर कोई

पाबंदी नहीं : शहर मुफ्ती

शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने कहा है कि शरीयत में बच्चा पैदा करने पर कोई पाबंदी नहीं है। हजरत मोहम्मद साहब ने भी यही फरमाया है। सरकार ने जो भी कानून पास किया हो, लेकिन उसके तहत लोगों को पाबंद न किया जाए।

chat bot
आपका साथी