UP assembly elections 2022 : दमदार टीम के साथ चुनाव में उतरने को भाजपा तैयार

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 जहां अन्य दल चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं उनकी पार्टी के प्रमुख नेता मैदान में उतर रहे हैं वहीं भाजपा ने अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारना शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री तक चुनावी मैदान में उतर आए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 02:17 PM (IST)
UP assembly elections 2022 : दमदार टीम के साथ चुनाव में उतरने को भाजपा तैयार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। अभी जहां अन्य दल चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं, उनकी पार्टी के प्रमुख नेता मैदान में उतर रहे हैं, वहीं भाजपा ने अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारना शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री तक चुनावी मैदान में उतर आए हैं। वहीं, प्रदेश के भी दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। भाजपा पूरी दमदारी के साथ चुनावी प्रचार में उतर गई है। नवंबर में ताबड़तोड़ कार्यक्रम हैं।

चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दल चुनाव प्रचार में उतर आए हैं। सपा की कमान पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने संभाल रखी है। वह रथ लेकर चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। वहीं, इंटरनेट मीडिया पर भी भाजपा पर जमकर वार कर रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती अभी खुलकर मैदान में नहीं उतरीं हैं, मगर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रचार में आ चुके हैं। प्रत्याशियों की घोषणा भी करनी शुरू कर दी है। मगर इन दोनों दलों में पार्टी के दिग्गज नेता अभी मैदान में नहीं उतरे हैं, वहीं भाजपा ने केंद्रीय मंत्री तक चुनावी रणनीति के लिए उतार दिए हैं। वह भले ही अभी बड़ी रैलियां न कर रहे हों, मगर वह सम्मेलन आदि करने में जुट गए हैं।

केंद्रीय भारी उद्योग राज्‍यमंत्री आज अलीगढ़ आएंगे

अलीगढ़ में दो दिवसीय प्रवास पर सोमवर को केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल आ रहे हैं। वह सोमवार और मंगलवार दोनों दिन पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। पार्टी चुनाव को लेकर अभी से इतनी गंभीर है कि संगठन के प्रत्येक इकाई को सक्रिय करने की तैयारी चल रही है। इसलिए मेघवाल सीधे संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक न करके विभिन्न इकाइयों की बैठक करेंगे, जिससे चुनाव में उन्हें भी सक्रिय किया जा सके। बैठक में नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निकाय के पार्षदों और सभासदों के साथ बैठक करेंगे। जिले के 12 ब्लाकों के ब्लाक प्रमुखों के साथ भी बैठक करेंगे। हालांकि, इसमें एक ब्लाक पर बसपा का कब्जा है। 11 ब्लाक के ब्लाक प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। वहीं,निगम व बोर्ड के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। उनकी बैठक सोमवार से होगी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा चुनाव की कितनी व्यापक तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी ओर पार्टी ने प्रदेश के नेताओं को भी चुनाव मैदान में लगा दिया है।

कार्यकारिणी सदस्‍य ने कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्‍साहित

युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तक चुनाव में लगे हुए हैं, वह आगामी दिनों के चुनावी कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से करने के निर्देश रहे हैं। रविवार को कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष ने जिले के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। वहीं, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी भी सोमवार को आ रहे हैं, वह भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जहां अन्य दलों में अभी पार्टी के प्रमुखों ने कमान संभाल रखी है, वहीं भाजपा पूरी दमदारी के साथ चुनाव में उतर आई है। नवंबर और दिसंबर में सम्मेलन और रैलियां भी शुरू हो जाएंगी।

chat bot
आपका साथी