महिला का उत्पीड़न करने वालों की गिरफ्तारी को थाने पहुंचे भाजपाई, हंगामा Aligarh News

भाजपा नेता व पूर्व मेयर शकुंतला भारती के नेतृत्व में रविवार को तमाम भाजपाई क्वार्सी थाने में पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों के उत्पीड़न का शिकार बनी महिला के आरोपित ससुरालियों पर कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:46 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:46 PM (IST)
महिला का उत्पीड़न करने वालों की गिरफ्तारी को थाने पहुंचे भाजपाई, हंगामा Aligarh News
महिला के आरोपित ससुरालियों पर कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा नेता व पूर्व मेयर शकुंतला भारती के नेतृत्व में रविवार को तमाम भाजपाई क्वार्सी थाने में पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों के उत्पीड़न का शिकार बनी महिला के आरोपित ससुरालियों पर कार्रवाई व गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कार्रवाई के भरोसे पर ही वे शांत हुए। हालांकि पुलिस ने आरोपित सास को चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि क्वार्सी इलाके के स्वर्ण जयंती नगर इलाके में गैस वाली गली में रहने वाली रेखा के साथ उसका पति धीरज अाए दिन दहेज की मांग को लेकर मारपीट व मानसिक उत्पीड़न करता था। आरोप है कि 28 मई को रेखा को फांसी लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इस हमले में पति के अलावा उसकी सास व ननद भी शामिल थे। फिर उसे मृत समझकर छोड़कर भाग गए। किसी तरह रेखा के बेटे ने पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपित पति को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन अभी तक आरोपित सास व ननद को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूर्व मेयर के अनुसार आरोपित लगातार 10 साल से बिटिया रेखा का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं। भाजपाईयों के हंगामे के बाद थाने में एसएसआइ योगेंद्र सिंह ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया और कहा कि फरार आरोपितों को जल्द पकड़ा जाएगा। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपित सास कुसमा देवी पत्नी वीरपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी