Foundation Day : संघर्ष से आगे बढ़ी भाजपा, नेताओं का है त्याग और समर्पण Aligarh news

भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को जिले में बूथ स्तर पर मनाया गया। पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यालयों पर झंडा फहराया गया। हवन-पूजन आदि कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संघर्ष से आगे बढ़ी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 03:04 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 03:15 PM (IST)
Foundation Day : संघर्ष से आगे बढ़ी भाजपा, नेताओं का है त्याग और समर्पण Aligarh news
भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को जिले में बूथ स्तर पर मनाया गया।

अलीगढ़, जेएनएन : भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को जिले में बूथ स्तर पर मनाया गया। पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी कार्यालयों पर झंडा फहराया गया। हवन-पूजन आदि कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संघर्ष से आगे बढ़ी है। 

भाजपा जिंदाबाद के नारों से गूंजा कार्यालय

जापान हाउस स्थित जिला कार्यालय पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सूबे के वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश कुमार गौतम, छर्रा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने झंडा फहराया। इसी के साथ भाजपा जिंदाबाद की आवाज से पूरा कार्यालय गूंज उठा। एटा सांसद ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने में तमाम शीर्ष नेताओं का त्याग और समर्पण है। सांसद सतीश गौतम ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में हमारे नेताओं ने महान त्याग किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, शिव नारायण शर्मा, गौरव शर्मा, शल्य राज सिंह, अन्नू आजाद, चौधरी देवराज सिंह आदि थे। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा को यहां तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं का महान योगदान है। बारहद्वारी स्थित महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत, कोल विधायक अनिल पाराशर ने हवन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। सांसद कार्यालय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी ने स्थापना दिवस मनाया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशी सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्पित तिवारी ने अपने कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. राजीव अग्रवाल ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है पीएम मोदी और सीएम योगी का नेतृत्व मिला है। जिले में तमाम स्थानों पर पीएम मोदी के भाषण को भी लाइव देखा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री इंजीनियर राजीव शर्मा, कृष्णा गुप्ता, डा. निशित शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलिका राघव, संदेश राज, रामङ्क्षसह आर्य आदि मौजूद थे। 

द्वार का लोकार्पण 

सासनीगेट स्थित आगरा रोड पर शहर विधायक संजीव राजा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से अटल द्वार का शुभारंभ किया। संजीव राजा ने कहा कि स्थापना दिवस से अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता। अटलजी का आगरा से भी जुड़ाव था, इसलिए आगरा रोड पर इस द्वार को बनवाया गया है। 

chat bot
आपका साथी