भाजपा कार्यालय का आज होगा भूमि पूजन, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

भाजपा के हाईटेक कार्यालय का शनिवार को भूमि पूजन होगा। एटा-क्वार्सी बाइपास के निकट कयामपुर गांव में दोपहर ढाई बजे पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भूमि पूजन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल शामिल होंगे।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:46 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:46 AM (IST)
भाजपा कार्यालय का आज होगा भूमि पूजन, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
भाजपा के हाईटेक कार्यालय का शनिवार को भूमि पूजन होगा।

अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा के हाईटेक कार्यालय का शनिवार को भूमि पूजन होगा। एटा-क्वार्सी बाइपास के निकट कयामपुर गांव में दोपहर ढाई बजे पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भूमि पूजन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी शामिल होंगे।

कनेक्टिविटी की अ'छी सुविधा

एटा-क्वार्सी स्थित कयामपुर गांव में भाजपा जिला और महानगर का कार्यालय बनेगा। कार्यालय के लिए एक बीघे से अधिक जमीन ली गई है। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल ङ्क्षसह और महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत ने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा केंद्र की तरह काम करेगा। यहां कनेक्टिविटी की अ'छी सुविधा होगी, जिससे सभी को पहुंचने में आसानी होगी।

chat bot
आपका साथी