आक्सीजन वितरण में धांधली की शिकायत पर दौडे़ भाजपा नेता

जिले में आक्सीजन को लेकर प्लांटों में सुबह से लेकर शाम तक मारामारी चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:08 AM (IST)
आक्सीजन वितरण में धांधली की  
शिकायत पर दौडे़ भाजपा नेता
आक्सीजन वितरण में धांधली की शिकायत पर दौडे़ भाजपा नेता

अलीगढ़ : जिले में आक्सीजन को लेकर प्लांटों में सुबह से लेकर शाम तक मारामारी चल रही है। आक्सीजन प्लांटों में बैठे हाकिमों की मनमानी के चलते सिफारिशों के बाजार में जरूरतमंदों की पहुंच से आक्सीजन कोसों दूर है। जबकि शासन से लेकर प्रशासन की तरफ से आक्सीजन की सप्लाई दुरुस्त करने के लिए वितरण एवं धांधली को रोकने के लिए आक्सीजन प्लाटों की कमान नायब तहसीलदार संभाले हुए हैं।

वहीं, कासिमपुर रोड स्थित राधिका प्लांट में जिन प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने का जिम्मा दिया गया है, उन्हीं पर मरीजों के तीमारदारों ने वितरण में धांधली एवं कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। इस पर बरौली विधायक दलवीर सिंह के पौत्र विजय कुमार सिंह एवं एमएलसी स्नातक डाक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह आक्सीजन प्लांट पर पहुंच कर हालात से रूबरू हुए। प्रशासनिक अधिकारी एवं प्लांट प्रबंधन से बातचीत कर व्यवस्था में जल्द सुधार की बात कही। जानकारी करने पर पता चला कि प्रशासनिक व्यवस्था संभालने के नाम पर कुछ दलाल एवं प्लांट कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते कालाबाजारी से लेकर घटतौली का खेल खेला जा रहा है। यहां चहेतों को नियमों को ताक पर रख कर आक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। इस बात का वीडियो कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मरीज के तीमारदार प्लांट कर्मचारी पर कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं। जबकि राधिका प्लांट में होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए आक्सीजन की व्यवस्था प्रशासन के द्वारा की गई है। इसमें आक्सीजन सिलिडर के लिए कोविड का पर्चा, सीटी स्क्रैन रिपोर्ट , आधार कार्ड एवं डाक्टर के द्वारा होम आइसोलेशन की व्यवस्था के लिए अनिवार्य रूप से कागज होने चाहिए।

वहीं, आक्सीजन गैस संचालिका आस्था अग्रवाल ने तीन लोगों की जबरदस्ती पचास फीसद पार्टनर शिप एवं अभद्रता की शिकायत भाजपा नेताओं से की। इसमें संचालिका के द्वारा जवां थाने में तहरीर दिलवाई गई है। हर संभव सुरक्षा का आश्वासन भी दिया गया है।

chat bot
आपका साथी