अलीगढ़ में भाजपा नेता को थाने ले जाकर पीटा, हंगामा

बाइक के कागजात न दिखाने पर शुक्रवार रात भाजपा के सेक्टर संयोजक को पुलिस ने बन्नादेवी थाने ले जाकर जमकर पीटा। करीब एक घंटे बाद छोड़ा। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को हंगामा हो गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:51 PM (IST)
अलीगढ़ में भाजपा नेता को थाने ले जाकर पीटा, हंगामा
अलीगढ़ में भाजपा नेता को थाने ले जाकर पीटा, हंगामा

अलीगढ़ जेएनएन: बाइक के कागजात न दिखाने पर शुक्रवार रात भाजपा के सेक्टर संयोजक को पुलिस ने बन्नादेवी थाने ले जाकर जमकर पीटा। करीब एक घंटे बाद छोड़ा। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को हंगामा हो गया। सैकड़ों भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर करीब एक घंटे प्रदर्शन किया। शहर विधायक संजीव राजा ने चेतावनी देते हुए कहा कि एसएसपी पुलिस को सुधार लें, वरना कार्यकर्ता सुधार देंगे। सीओ बन्नादेवी राघवेंद्र सिंह ने जांच कर दोषी पुलिसकॢमयों पर कार्रवाई करने का भरोसा देकर भाजपाइयों को शांत किया। 

यह है मामला

मारपीट मामूभांजा निवासी तनिष्क कुमार मित्तल के साथ की गई। वे बीबीए कर रहे हैं। महावीरगंज के भाजपा सेक्टर संयोजक भी हैं।  शुक्रवार रात 11 बजे वे दोस्त दिनेश के यहां पढ़ाई करने बाइक से सारसौल जा रहे थे। आरोप है कि मसूदाबाद चौराहे के पास दारोगा कमलेश द्विवेदी, दीपक नागर व एक सिपाही ने रोक लिया। कागजात पास में नहीं थे। पुलिसकर्मियों ने बाइक सीज करने की बात कहते हुए धमकाया। तनिष्क ने भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय भैया, शहर विधायक संजीव राजा व एक एसएसआइ से बात करने को कहा, लेकिन वे माने नहीं। दारोगा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और थाने ले जाकर पीटा। करीब एक घंटे बाद छोड़ा गया। इसकी जानकारी होने पर सुबह भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व पार्षद गंगे पहलवान, पार्षद लक्ष्मी नारायण लच्छो, हर्षद हिंदू, विशाल देशभक्त समेत सैकड़ों भाजपाइयों ने पहुंचकर थाने का घेराव कर लिया। पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। दरोगा कमलेश द्विवेदी, अमित राना व सिपाही को निलंबित करने की मांग की। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित हैं तो पुलिस उनका उत्पीडऩ कर रही है, यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम से करेंगे शिकायत: संजीव राजा 

तनिष्क मित्तल के साथ हुई घटना को लेकर शहर विधायक शनिवार रात आइजी अलीगढ़ रेंज पीयूष मोर्डिया व एसएसपी मुनिराज से पास पहुंचे। दोनों अधिकारियों से कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों का व्यवहार ठीक नहीं हैं, उन्हें कार्यप्रणाली ठीक करने के निर्देश दीजिए। बन्नादेवी पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम से शिकायत करेंगे। शहर की सड़कों का हाल बेहाल है। कोई कैसे हेलमेट लगाकर चल पाएगा? पुलिस गली-मुहल्ले में चालान काट रही है। ई-चालान करना है तो बड़े चौराहे और शहर के बाहर करें, गली-मुहल्ले में चालान बर्दाश्त नहीं होगा। शहर में लूट और चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं और पुलिस चालान काटने में व्यस्त है। आइजी पीयूष मोर्डिया ने एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र को बुलाकर अनावश्यक किसी को परेशान न करने के निर्देश दिए।

कार्रवाई करें एसएसपी : अनिल पाराशर 

कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि उनकी एसएसपी से इस बारे में बात हुई है। कुछ ही पुलिसकर्मी हैं जो माहौल खराब कर रहे हैं। उनकी मानसिकता नहीं बदली है। जनता के साथ गलत व्यवहार करने का अधिकार किसी को नहीं दिया गया है। ऐसे पुलिस कर्मियों के कृत्यों के कारण पूरे विभाग पर सवाल उठते हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों की पहचान कर कार्रवाई करने की जरूरत है। 

प्रकरण की जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर पुलिस कॢमयों को बख्शा नहीं जाएगा। 

मुनिराज, एसएसपी

chat bot
आपका साथी