भाजपा नेता बोले, मुझे बाहरी बताया कर मेरी पुत्रवधू को वार्ड बदलने पर किया जा रहा है मजबूर Aligarh News

भाजपा में चुनाव से पहले बवंडर खड़ा हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश भारद्वाज ने जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी की निष्ठा और कर्मठता से सेवा करने के बाद जनप्रतिनिधि उन्हें बाहरी बता रहे है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 08:41 AM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 08:41 AM (IST)
भाजपा नेता बोले, मुझे बाहरी बताया कर मेरी पुत्रवधू को वार्ड बदलने पर किया जा रहा है मजबूर Aligarh News
भाजपा में चुनाव से पहले बवंडर खड़ा हो गया है।

अलीगढ़, जेएनएन। भाजपा में चुनाव से पहले बवंडर खड़ा हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश भारद्वाज ने जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी की निष्ठा और कर्मठता से सेवा करने के बाद जनप्रतिनिधि उन्हें बाहरी बता रहे है। उनकी पुत्रवधू खुशबू भारद्वाज को वार्ड नंबर आठ से चुनाव न लड़ने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि वार्ड आठ में उन्हें एक समाज का वोट नहीं मिलेगा। इससे वह काफी आहत हैं। उन्होंने सारी बातें क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को बताई है। कहा, संगठन पर उन्हें पूरा विश्वास है और उन्हें न्याय मिलेगा। उधर, अतरौली के मंगल कलश गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कई गांवों से जुटे लोगों ने राजेश भारद्वाज के साथ हो रहे अन्याय पर नाराजगी जताई है, कहा इस बार वह किसी भी तरह से उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे। 

कार्यकर्ताओं से दमदारी से चुनाव में जुटने की अपील

अतरौली में हुई सर्वसमाज की बैठक में राजेश भारद्वाज ने अपनी पुत्रवधू खुशबू को वार्ड नंबर आठ से चुनाव लड़ाने के लिए मन टटोला। जिस पर सभी ने एक मत होकर सहमति दी कि वह उनकी पुत्रवधू को दमदारी से चुनाव लड़ाएंगे। सभी ने एकसुर में कहा कि वार्ड नंबर आठ से सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ना चाहिए। पंडित ठाकुर दास ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए सोचनीय बात है 2010 से पार्टी का काम कर रहे राजेश भारद्वाज को पार्टी में महत्व नहीं दिया जा रहा है। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को भी मात्र जिला पंचायत सदस्य के टिकट के लिए इतना संघर्ष करना पड़ रहा है। यह आगे चुनाव लड़ने के लिए मजबूर करता है। आक्रोशित लोगों ने भाजपा को सवर्ण का दोहन करने वाली पार्टी की संज्ञा दे डाली। राजेश भारद्वाज को चुनाव लड़कर अपना अधिकार मांगने की बात कही। सभी ने ताल दमभर कर कहा कि वार्ड नंबर आठ से ही पुत्रवधु खुशबू भारद्वाज को चुनाव लड़ाएंगे। सभी ने चुनाव जिताने का भी संकल्प लिया। बैठक में चर्चा रही कि एक वीआईपी की बेटी के चलते खुशूब को वार्ड नंबर आठ से शिफ्ट कर तीन से चुनाव लड़ने के लिए यह सब रणनीति बनाई जा रही है। राजेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अलीगढ़ स्थानीय संगठन दबंगई छोड़ दे, उन्हें क्षेत्र और प्रदेश के पदाधिकारियों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि निर्णय निश्चित ही उनके पक्ष में होगा। कार्यकर्ताओं से दमदारी से चुनाव में जुटने की अपील की। 

अतरौली में हुई बैठक की मुझे जानकारी नहीं है। संगठन ने कहीं कोई दबंगई कैसे कर सकता है? किसी भी तरह का कोई दवाब भी नहीं बनाया गया है। अब वह किस बात पर नाराज हैं मुझे पता नहीं। बहरहाल, सभी को सूची जारी होने का इंतजार है। 

चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा

chat bot
आपका साथी