भाजपा नेता व करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू आज अलीगढ़ में

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू रविवार को अलीगढ़ में आ रहे हैं। वह यहां जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में करणी सेना के जिला स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:25 AM (IST)
भाजपा नेता व करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू आज अलीगढ़ में
भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू रविवार को अलीगढ़ में आ रहे हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू रविवार को अलीगढ़ में आ रहे हैं। वह यहां जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में करणी सेना के जिला स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। सुबह 11 बजे सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का खैरेश्वर धाम पर स्वागत होगा। इसके बाद वह यहां से कार्यक्रम स्थल आएंगे। उपाध्यक्ष मुकेश रावल ने बताया कि सूरजपाल अम्मू का यह जिले में पहला कार्यक्रम है। ऐसे में तैयारी भी इसी हिसाब से की गई हैं। जिला स्तर के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी