अलीगढ़ में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, मिस्‍ड से दिलाई सदस्‍यता

BJP launched membership नगर में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य भूपेश बघेल के नेतृत्व में मिस्ड काल के माध्यम से काफी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 05:59 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 05:59 PM (IST)
अलीगढ़ में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, मिस्‍ड से दिलाई सदस्‍यता
जिला पंचायत सदस्य भूपेश बघेल के नेतृत्व में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विजयगढ़ नगर में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य भूपेश बघेल के नेतृत्व में मिस्ड काल के माध्यम से काफी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जो विकास किए हैं वह किसी से छिपे नहीं है। जनता भाजपा के साथ है, इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात वार्ष्णेय, कल्पेश बरेला, पुष्पेंद्र तिवारी, लोकेश तिवारी, भूरा सिंह, आदि उपस्थित थे

सांसद प्रतिनिधि ने सांसद खेल स्पर्धा महोत्सव का किया शुभारंभ

अलीगढ़। सांसद श्री सतीश गौतम प्रतिनिधि श्री उमेश उपाध्याय द्वारा अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगज में ‘‘सांसद खेल स्पर्धा‘‘ का शुभारंभ गुब्बारे उड़ाकर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को सशक्त, सम्पन्न व शक्तिशाली बनाने के साथ ही खेल स्पर्धाओं में विश्व का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने का भी लक्ष्य है। इसके लिए खेलो-इंडिया, फिट इंडिया जैसे कार्यक्रम शुरू किये गये हैं। सांसद खेल स्पर्धा भी इसी का हिस्सा है, इसके माध्यम से बच्चे अपने माता पिता, गांव, जिले, प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी जब भी प्रतिभाग करने जाये पहले अपने माता पिता का आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

पीडी डीआरडीए भाल चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का मुख्य उद््देय स्थानीय स्तर पर खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उनकी प्रतिभा को आगे लाना है। बच्चे खेलेगें, तो स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने कहा कि तन स्वस्थ होगा तो मन स्वस्थ होगा, इससे देश स्वस्थ होगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरिप्रेम ने स्पर्धा में आयोजित प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए बताया कि अण्डर-17 पुरूष वर्ग 100 मीटर दौड़ में निशांत बघेल, अनुज कुमार एवं प्रदीप ठाकुर व महिला वर्ग में विपाशा सिंह, दीपा कुमारी व रेनू कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार ओपन पुरूष वर्ग में अनिल कुमार, बलराम, रवि चौधरी व महिला वर्ग में भावना, रूचिका, महक यादव प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रहे। 200 मीटर दौड़ अण्डर-17 पुरूष वर्ग में योगेश शर्मा, हेमन्त राघव, सोनू शर्मा, महिला वर्ग में वंदना सिंह, विपाशा, दीक्षा कुमारी, ओपन पुरूष वर्ग में बलराम, कुलदीप कुमार, अंकुश चौधरी व महिला वर्ग में भावना, महक यादव व सपना क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में अण्डर-17 पुरूष वर्ग में हेमन्त राघव, राजू चौधरी, महिला वर्ग में वंदना सिंह, दीक्षा कुमारी, ईशू यादव, ओपन पुरूष वर्ग में अंकुश चौधरी, बलराम, राहुल चौधरी और महिला वर्ग में सपना याव, स्वाती सिंह, व निकिता वर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ अण्डर-17 पुरूष वर्ग में रोहित चौधरी, तनुज वशिष्ठ, पुष्पेन्द्र कुमार, महिला वर्ग में ईशू यादव, प्राची यादव, कहकशा, ओपन पुरूष वर्ग में ललित चौधरी, सूरज गौड़, अभिषेक राघव, महिला वर्ग में ज्योति बघेल, कु0 नेहा, शुश्बु प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ अण्डर-17 पुरूष वर्ग में जितेन्द्र उपाध्याय, सुन्दर सिंह, योगेश शर्मा, महिला वर्ग में कहकशा, छाया यादव, इरम अली, ओपन पुरूष वर्ग में संदीप कुमार, रामगोपाल, जयवीर, महिला वर्ग में ज्योति बघेल, संजना एवं ममता यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी