भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें जातिवाद की राजनीति नहीं होती : बृज बहादुर Aligarh news

देश का प्रबुद्ध वर्ग जनता है कि देशहित में कार्य करने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा है। यहां जातिवाद की राजनीति नहीं होती एक चाय बेचने वाला भी यहां प्रधानमंत्री बन सकता है। प्रबुद्ध वर्ग समाज के नेतृत्व करता है और समाज से कुरीतियों को दूर करता है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:46 PM (IST)
भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें जातिवाद की राजनीति नहीं होती : बृज बहादुर Aligarh news
प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। देश का प्रबुद्ध वर्ग जनता है कि देशहित में कार्य करने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा है। यहां जातिवाद की राजनीति नहीं होती, एक चाय बेचने वाला भी यहां प्रधानमंत्री बन सकता है। प्रबुद्ध वर्ग समाज के नेतृत्व करता है और समाज से कुरीतियों को दूर करता है। प्रबुद्ध वर्ग 2022 में भी भाजपा के साथ रहेगा। पहले प्रदेश में गुंडो व भ्रष्टाचारियों को बोलबाला था। ये लोग खाली प्लाट पर कब्जा कर लेते थे। महिलाएं घर से नहीं निकल सकती थी। आज गुंडागर्दी करने वालों को ऊपर का रास्ता दिखा दिया बचे हुए जेल में हैं। यह बातें प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने कहीं। सम्मेलन का आयोजन इगलास के किशनजी मैरिज होम में किया गया था।

सरकार की उपलब्‍धियों को जन जन तक पहुंचाएं

बृज बहादुर भारद्वाज ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जन-जन तक इसे पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जो देश पहले भारत को आंख दिखाते थे आज हमारे साथ खड़े हैं। मोदी जी ने विश्व में देश का डंका बजा दिया है। हमारे सैनिक घर में घुसकर मारते हैं। हमारी सरकार में किसानों को गन्ने का भुगतान हो रहा है, नए मेडिकल कालेज बन रहे हैं, शिक्षा का विकास हो रहा है। शिकायत तो रामराज में भी थी और हमेशा रहेंगी। विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि कार्यकर्ता के साथ प्रबुद्धजन का पार्टी काे शिखर तक पहुंचाने में बड़ा योगदान रहा है। जो लोग पाकिस्तान व तालिबान का समर्थन करते हैं वह और नारे लगाते हैं उन्होंने अपनी मां का दूध पीया है तो तालिबान में जाकर रहें। भाजपा की सरकार में रामराज की स्थापना हो रही है। जो मोदीजी व योगीजी ने कर दिखाया है उसे आने वाली पीड़िया भुला नहीं सकती।

ये लोग रहे उपस्‍थित

मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष चौ. नत्थी सिंह, विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह आचार्य, जिलामंत्री अवध बघेल, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शशि सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता हरीशंकर शर्मा व संचालन पीयूषदत्त शर्मा ने किया। इस मौके पर योगेंद्र शर्मा, रनवीर सिंह, शिवकुमार, विनय कुमार भारद्वाज, कालीचरन गौड़, पंकज चौधरी, कमल चौधरी, चौ. श्यामबाबू सिंह, धर्मेंद्र तौमर, हरिमोहन अग्रवाल, ज्ञानू शर्मा, डा. रोहित सिंह, अनिल बंसल, विक्रम शर्मा, पीयूष शर्मा, देवीराम शर्मा, नरेंद्र लोधी, कुलदीप पाठक, ललित उपाध्याय, अतुल मिश्रा, मुन्नालाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी