हाथरस व लखीमपुर खीरी प्रकरण में दोषियों को बचा रही है भाजपा, अलीगढ़ में कांग्रेस का आरोप

बरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसियों ने स्वयंसेवक संघ पर भी साधा निशाना कहा-संघ ने स्वयं का ही भला किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 08:59 PM (IST)
हाथरस व लखीमपुर खीरी प्रकरण में दोषियों को बचा रही है भाजपा, अलीगढ़ में कांग्रेस का आरोप
हाथरस व लखीमपुर खीरी प्रकरण में दोषियों को बचा रही है भाजपा, अलीगढ़ में कांग्रेस का आरोप

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : बरौली विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण शिविर में रविवार को कांग्रेसियों ने फिर भाजपा पर हाथरस व लखीमपुर खीरी प्रकरण में दोषियों को बचाने के आरोप लगाए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी निशाना साधा। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह जादौन ने कहा कि संघ ने सदैव स्वयं का ही भला किया है। दूसरों का कभी भला नहीं किया।

बरौली में आयोजित प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम में बूथ, ब्लाक, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत कमेटी के लगभग 400 पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। लखनऊ से आए मुख्य प्रशिक्षक डा. हफीफुजुल रहमान, आशकार आलम व संजीव मिश्रा ने उन्हें पार्टी की नीति-रीति से अवगत कराया। इसके बाद इंटरनेट मीडिया के संबंध में बारीकी जानकारी दी। फिर कहा, भाजपा हाथरस व लखीमपुर खीरी की घटना में दोषियों को बचाने के लिए तरह-तरह के रंग दिखा रही है। एक मंत्री का बेटा दिनदहाड़े किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलकर मार देता है। फिर भी, मंत्री से इस्तीफा नहीं मांगा जा रहा है, जो जांच को प्रभावित कर रहे हैं। कुंवर गौरांग देव चौहान ने कहा कि जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीति-रीति को प्रचार करेंगे। अलीगढ़ प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी व सह प्रभारी मुकेश धनगर ने विचार रखे। कहा, जनता भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी है। अब कांग्रेस की तरफ देख रही है। कांग्रेस ही जनता को राहत दे सकती है।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, शेरपाल सविता, कैलाश वाल्मीकि, ब्रजराज सिंह राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एमएल पापा नाहर सिंह कठेरिया, सागर सिंह तोमर, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, राजवीर सिंह,विनोद पांडेय, रियाजुद्दीन राही, अमित सिंह, जयदेव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

आज अतरौली में शिविर : जिलाध्यक्ष ने बताया कि अतरौली विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर सोमवार को शिवम बैंक्वेट हाल में सुबह नौ बजे से होगा। इसमें सभी पदाधिकारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

chat bot
आपका साथी