विधानसभा चुनाव 2022: बूथ प्रबंधन को धार दे रही भाजपा, जानिए रणनीति Aligarh News

विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर चुकी भाजपा बूथ प्रबंधन का धार दे रही है। बूथ समितियों को मजबूत किया जा रहा है। वहीं प्रदेश नेतृत्व से इन समितियों की सीधे निगरानी हो रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:33 PM (IST)
विधानसभा चुनाव 2022: बूथ प्रबंधन को धार दे रही भाजपा, जानिए रणनीति Aligarh News
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ प्रबंधन का धार दे रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर चुकी भाजपा बूथ प्रबंधन का धार दे रही है। बूथ समितियों को मजबूत किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश नेतृत्व से इन समितियों की सीधे निगरानी हो रही है। सर्किट हाउस में मंगलवार को आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में इसी पर गहन मंथन हुआ। चुनाव की तैयारियों को लेकर समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई।

यह है रणनीति

जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह और जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुन: सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचा है। किसान, महिला, वंचित समाज, छात्र सभी के हितों के लिए भाजपा सरकार कार्य कर रही है। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का भविष्य उज्जवल है। पूरी दुनियां में भाजपा सरकार देश का सम्मान बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। जिला प्रभारी ने बताया कि बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। विधानसभा 2022 की तैयारियों को लेकर विधानसभा अनुसार संगठन के कार्यों की समीक्षा हुई। बूथ कमेटियों को मजबूत किया जा रहा है। पन्ना प्रमुखों की मंडल स्तर पर बैठकें दीपावली के बाद होंगी। एक मंडल में करीब दो हजार पन्ना प्रमुख हैं। इस बार चुनाव में भाजपा 350 से अधिक सीटें जीतेगी, इसकी तैयारी संगठन ने कर ली है। बैठक में महामंत्री डा. गोपाल माहेश्वरी, शिवनारायण शर्मा, अनेक पाल सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, हरेंद्र कालू, जयदीप गौड़, सुरेश सिंह, गजमोतिन, पवन भीलवाड़ा, राजेश राणा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी