किसानों की विरोधी है भाजपा सरकार

अलीगढ़ : वर्तमान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की विरोधी है। यह सरकार सिर्फ उद्योग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jan 2018 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jan 2018 11:12 PM (IST)
किसानों की विरोधी है भाजपा सरकार
किसानों की विरोधी है भाजपा सरकार

अलीगढ़ : वर्तमान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की विरोधी है। यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को भला करने वाली है। किसानों से लुभावने वायदे करने के बाद भी आज तक सरकार ने कोई भला नहीं किया है। किसानों को धान का बाजिव मूल्य नहीं मिला। आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया, लेकिन खरीदा नहीं गया। किसानों को मजबूर होकर अपने मेहनत से सींची हुई आलू की फसल को सड़कों पर फेंकते हुए देखना पड़ा। किसानों की दुर्दशा को देखते हुए सरकार सिर्फ खोखले वायदे कर रही है। उक्त बातें इगलास नगर के गौंडा मार्ग स्थित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कार्यालय पर रालोद के पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर ने कहीं। जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने कहा कि सिर्फ रालोद ही किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों के साथ सभी वर्ग के लोग रालोद से जुड़ रहे हैं। वहीं विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने रालोद के जिला सचिव लाला पाठक के निधन पर उनके गांव तेहरा पहुंच कर सांत्वना व्यक्त दी। वहीं अन्य गांवों में भी हुई मौत पर सांत्वना व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व विधायक खैर भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, सुरेंद्र सिंह, हम्बीर सिंह, रामवीर सिंह, गोकुलचंद्र कटारा, अमित चौहान, रियाज मोहम्मद, धर्मप्रताप, धीरी सिंह, राजू दिवाकर, छोटू दिवाकर, राजू सिंह, चंद्रपाल शर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी