युवाओं को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार, अलीगढ़ में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप

युवक कांग्रेस के तत्वावधान में शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित गेस्ट हाउस में होली मिलन व नौकरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 02:14 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 02:14 AM (IST)
युवाओं को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार, अलीगढ़ में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप
युवाओं को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार, अलीगढ़ में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप

जासं, अलीगढ़: युवक कांग्रेस के तत्वावधान में शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित गेस्ट हाउस में होली मिलन व नौकरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष ओमवीर यादव ने युवाओं को होली की बधाई देते हुए कहा कि बेरोजगार युवकों के प्रोत्साहन के लिए कांग्रेस नौकरी संवाद अभियान चला रही है। इसमें ब्लाक स्तर पर युवकों से सीधा संवाद कर उनसे जुड़ा जा रहा है। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें युवाओं को गुमराह कर रही हैं। युवाओं को जागरूक होना होगा। युवा विरोधी भाजपा को भगाना होगा। राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने युवाओं को नौकरी संवाद कार्यक्रम से जुड़ने और प्रियंका वाड्रा को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि हर साल दो करोड़ नौकरी देने का दावा करने वाली इस सरकार ने युवाओं से रोजगार छीनने का काम किया है। पूर्व विधायक विवेक बंसल, पूर्व प्रदेश महसचिव रूही जुबैरी, महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद आदि ने विचार रखे। अंत में सभी ने अबीर-गुलाल से होली खेली। कार्यक्रम संयोजक रूपेश पाठक, अजय पंडित व अमित उपाध्याय ने सबको धन्यवाद दिया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नितीश गौड़, अशोक शर्मा, आकाश पंडित, मुकुल भारद्वाज, शरद बंसल, सचिन चौधरी, छोटू चौधरी, गौरव, मेहंदी, आमान, दिवाकर उपस्थित रहे। युवा नेताओं का स्वागत युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी का कठपुला स्थित मालवीय पुस्तकालय पर प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान के नेतृत्व में स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग देव चौहान, संजीव पहाड़िया, रंजन राना, रितेश यादव, हसरत खान, सौरभ राना, केपी सिंह, संजू कुमार, उदित अग्रवाल, फहीम खान, आकाश मसीह, कृष्णा पाराशर, हेमंत आदि मौजूद रहे ।

chat bot
आपका साथी