अलीगढ़ में बूथ प्रबंधन को धार दे रही भाजपा

प्रदेश नेतृत्व से हो रही बूथ समितियों की निगरानी भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में समीक्षा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:42 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:42 PM (IST)
अलीगढ़ में बूथ प्रबंधन को धार दे रही भाजपा
अलीगढ़ में बूथ प्रबंधन को धार दे रही भाजपा

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर चुकी भाजपा सबसे ज्यादा जोर बूथ प्रबंधन को धार देने पर दे रही है। बूथ समितियों को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व से इनकी निगरानी भी हो रही है। सर्किट हाउस में मंगलवार को आयोजित जिला कार्यकारिणी की बैठक में इसी पर गहन मंथन हुआ। चुनाव की तैयारियों को लेकर समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह व जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ 2022 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुन: सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। कहा, कार्यकर्ता बूथों को मजबूत कर लें, फिर कोई सरकार बनने से नहीं रोक सकता है। जिला प्रभारी ने बताया कि बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा क्षेत्र वार संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई। पन्ना प्रमुखों की मंडल स्तर पर बैठकें दीपावली के बाद होंगी। एक मंडल में करीब दो हजार पन्ना प्रमुख हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचा है। किसान, महिला, छात्र सभी के हितों के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। मोदी और योगी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का भविष्य उज्जवल है। पूरी दुनिया में भाजपा सरकार देश का सम्मान बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि कोई बहन-बेटियों की तरफ आंख उठाकर भी देख सके। अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। कार्रवाई के डर से या तो अपराधी भूमिगत हो गए हैं या फिर राज्य छोड़कर चले गए हैं। बैठक में महामंत्री डा. गोपाल माहेश्वरी, शिव नारायण शर्मा, अनेक पाल सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, हरेंद्र कालू, जयदीप गौड़, सुरेश सिंह, गजमोतिन, पवन भीलवाड़ा व राजेश राणा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी